अयोध्या

मुलायम सिंह यादव के 80वें जन्मदिन पर डॉ आशीष पांडे दीपू देंगे अनोखा तोहफा

80 वर्ष के हो गए हैं सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ,भाई शिवपाल मनाएंगे धर्म निरपेक्षता दिवस तो अयोध्या में होगा ये अनोखा आयोजन
2 min read
Nov 16, 2018
Dr Ashish Panday Deepu Will Be Celebrated Mulayam Singh Yadav Birthday
मुलायम सिंह यादव के 80वें जन्मदिन पर डॉ आशीष पांडे दीपू देंगे अनोखा तोहफा


अयोध्या : रामनगरी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहे सामाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉ आशीष पाण्डेय दीपू | राजनीति में चर्चित रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव 22 नवम्बर को 80 वर्ष के हो रहे है।अपने राजनीतिक जीवन के सफर में शायद मुलायम सिंह यादव का ये बेहद यादगार जन्मदिन होने वाला है।जहाँ एक तरफ भाई शिवपाल सिंह यादव बड़े भाई के जन्मदिन को धर्म निरपेक्षता दिवस के रूप में मनाने की तैयारी जोर शोर से कर रहे है और अपने पार्टी के पदाधिकारियों को पत्र जारी कर बाकायदा इसके लिए निर्देशित कर दिया है।वही समाजवादी पार्टी भी मुलायम सिंह यादव को इस बार उनके जन्मदिन पर ऐतिहासिक कार्यक्रम कर अपने नेता को खुश रखने के लिए हर संभव तैयारी कर रही है।अयोध्या में समाजवादी पार्टी के युवा नेता जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू वैसे तो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पिछले 5 वर्षों से बेहद अनोखे और सामाजिक समरसता को पिरोए हुए मनाते है,जन्मोत्सव कार्यक्रम की सबसे खास बात ये होती है कि मुलायम सिंह जितने वर्ष के होते है उतने दिवस तक उनका जन्मदिन विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यो को समाहित किये हुए मनाया जाता है।

80 वर्ष के हो गए हैं सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ,भाई शिवपाल मनाएंगे धर्म निरपेक्षता दिवस तो अयोध्या में होगा ये अनोखा आयोजन

इस बार मुलायम सिंह यादव के 80 वर्ष के होने पर 22 नवम्बर से शुरू होकर 9 फरवरी तक इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में किया जाएगा।डॉ आशीष पाण्डेय दीपू कहते है कि नेता जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों असहायों की सेवा, जरुरतमंदो की सेवा में समर्पित कर दिया।उनके पढ़ाये हुए पाठ को हम समाजवादी नौजवान सदैव आत्मसात करते है।हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में नेता जी के पदचिन्हों पर चलकर सदैव जरुरतमंदो की हर संभव मदद की और आज भी कर रहे है।हर वर्ष की तरह इस बार भी नेता जी का जन्मदिन 80 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें 80 नौजवानों द्वारा रक्तदान,80 प्रमुख मंदिरों में आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से नेता जी के यसस्वी,दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य के लिए यज्ञ, हवन पूजन,दरगाहों पर चादर चढ़ाकर दुआ,गरीबों असहायों के लिए भोजन वितरण, भंडारा,पौधरोपण और नेता जी के जीवन पर विचार गोष्ठियों का आयोजन 80 दिनों तक किया जाएगा।।

Published on:
16 Nov 2018 06:35 pm