19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने पेट्रोलपम्प कर्मियों को पीटा सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
Play video

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने पेट्रोलपम्प कर्मियों को पीटा सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

जिले के साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह पर मारपीट का आरोप लगा है
Google source verification

अयोध्या : जिले के साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह पर मारपीट का आरोप लगा है।यह आरोप शहर के पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने लगाया है। आरोप है कि देर रात आलोक सिंह थाना कैंट के वारसी पेट्रोल पंप कोटसराय में अपने सफारी गाड़ी में तेल भरवाने गए थे। सेल्समैन से तेल भरने में देरी होने के कारण छात्र नेता बिफर गए और गाली-गलौज के बाद उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि केबिन में घुसकर आलोक सिंह ने अपने पांच छह दोस्तों के साथ कैश काउंटर में रखा 22 हज़ार रुपये भी लूट लिए। सेल्समैन ने थाना कैंट में घटना की तहरीर दी है। मारपीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश