अयोध्या

अयोध्या में जलाया गया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला हिंदू धर्म पर की थी अशोभनीय टिप्पणी

मिल्कीपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका एवं मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन भी एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा।
less than 1 minute read
pootla_.jpg
अधिवक्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका ।

Ayodhya News: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट गया है। अधिवक्ताओं ने सपा नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन भी एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कांत यादव एवं पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की भी मांग की।

इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष खुशीराम पांडे, सुरेश सिंह, दयानंद पांडे, स्वामीनाथ उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, अमित तिवारी, लल्लू तिवारी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

Published on:
28 Dec 2023 11:34 am
Also Read
View All
PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला

Ram Mandir Dress Code: अयोध्या राम मंदिर में दान की गिनती करने वालों की बदली पोशाक, जानिए क्या होगा नया ड्रेस कोड