UP News: पूर्वांचल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन एक दूसरे से जा टकराए, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम व एम्बुलेंस ने घायलों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले आयी। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद लगे जाम को पुलिस ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कर दिया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे माइलेज स्टोन 85-86 के बीच सुबह करीब 7 बजे के करीब घना कोहरा छाया हुआ था , विजिबिलिटी बहुत ही कम थी, कुछ मीटर भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।