उन्होंने कहा कि इमाम उसे कहते हैं जो मस्जिद में नमाज पढ़ाता है, लेकिन इमाम का अर्थ है प्रेरणा श्रोत, पथ प्रदर्शक, इमाम का अर्थ केंद्र बिंदु है। राम पूरे राष्ट्र के प्रेरणा, आदर्श और केंद्रबिंदु हैं। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने अयोध्या महोत्सव के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में प्राचीन भारतीय इतिहास की नारियों के योगदान को लेकर करीब सौ पेंटिंग लगाई गई है।