अयोध्या

रामनगरी में आज से बाहरी लोगों की एंट्री बंद, किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगी अयोध्या आने की इजाजत

परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए अयोध्या में आज यानी शुक्रवार को बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर कर दिया गया है। जिले में रूट डायवर्जन भी किया गया है। साथ ही आसपास के भी जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। अगले कुछ दिन तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2020, 11:21 AM IST
रामनगरी में आज से बाहरी लोगों की एंट्री बंद, किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगी अयोध्या आने की इजाजत
रामनगरी में आज से बाहरी लोगों की एंट्री बंद, किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगी अयोध्या आने की इजाजत

अयोध्या. परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए अयोध्या में आज यानी शुक्रवार को बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर कर दिया गया है। जिले में रूट डायवर्जन भी किया गया है। साथ ही आसपास के भी जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। अगले कुछ दिन तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। अयोध्या के कमिश्नर ने कहा कि परिक्रमा मेले को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाए लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण रूप से चलने दिया जाएगा। बाहर के लोग न आए और कोविड प्रोटोकाल का पालन पूरी तरह से कराया जाए। साथ ही स्थानीय लोगों को स्थानीय तरह से त्योहार मनाने के लिए कहा गया है।

बाहर के लोगों को आने की इजाजत नहीं

इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि 20 नवंबर से अयोध्या में रूट डायवर्जन हो जाएगा। बाहर के लोगों को किसी भी कीमत पर अयोध्या में आने की अनुमति नहीं होगी। अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर ज्यादा भीड़ एकत्र होती है, इसलिए ऐसे इंतज़ाम किए जाएं कि यहां भीड़ न होने पाए।

Updated on:
20 Nov 2020, 11:21 AM IST
Published on: