अयोध्या

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : कल हुआ बेटी पर एसिड अटैक, आज पिता की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

बुधवार को बेटी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) डालकर जलाने की हुई थी घटना, जानकारी होने पर दिल्ली से अयोध्या के लिए हुए थे रवाना गाजियाबाद स्टेशन पर हुई घटना, शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता था पिता।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2023, 8:48 PM IST
rail_crime.jpg
गाजियाबाद स्टेशन पर हुई घटना, शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता था पिता।

Ayodhya News: अयोध्या जिले के थाना तारून क्षेत्र में बुधवार को हुई छात्र के ऊपर एसिड अटैक के मामले में पीड़िता के पिता की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई जिससे क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है। तारुन थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी बहराम उम्र 50 वर्ष का बुधवार की देर रात दिल्ली से घर आते वक्त गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन के नीचे कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

नारायनपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई एक 17 वर्षीय किशोरी के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की घटना से परिजन शोक से उबर भी नहीं पाए थे कि पीड़ित किशोरी के पिता जो कि दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था, बेटी के साथ घटित घटना की सूचना के बाद आनंन फानन में दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार को घर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें-

रात्रि में गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन से पैर फिसल जाने के कारण ट्रेन से गिर गया और पहिये की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली की विजयनगर थाना पुलिस ने उनकी जेब से मिले एक नंबर जो उनके भाई शिवराम का था और जालंधर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं उनसे बात की और मृतक के आधार कार्ड से जानकारी दिया तो उन्होंने विजयनगर थाना पुलिस को बताया कि यह हमारे भाई बहराम है, घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा क्षेत्र में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें-

Updated on:
28 Dec 2023, 8:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका