अयोध्या

‘बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, सबके मुंह सिले हुए हैं’, मिल्कीपुर में सीएम योगी के तीखे तेवर 

मिल्कीपुर में सीएम योगी के तीखे तेवर देखने को मिले। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर सीएम योगी ने सभी विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 9:08 PM IST
CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी जनसभा में सीएम योगी ने बांग्लादेश का मुद्दा भी उठाया। सीएम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और सबके मुंह सिले हुए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों को घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है तो सबके मुंह सिले हुए हैं लेकिन कोई नहीं बोल रहा है। हिंदुओं की रक्षा करना हमारा दायित्व है। मानव होने के नाते उसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। सभी विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा कि ये लोग हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर इसलिए नहीं बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इससे उन्हें वोट नहीं मिलने वाला।

उठाते रहेंगे आवाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम हिंदुओं को बचाने के लिए आवाज उठाते रहेंगे। मानवता की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहेंगे। जब राक्षसी प्रवृत्तियां ताकतवर होंगी तो हमें एकजुट होना होगा। भगवान श्रीराम तो राजकुमार थे चाहते तो अयोध्या में राज करने पर पिता का वचन निभाने के लिए निकल गए। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें राक्षसों का सर्वनाश करना था।

अयोध्या की बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राम मंदिर बनने से भगवान श्रीराम की नगरी को दुनिया भर में पहचान मिली। दुनिया भर से राम भक्त दर्शन करने आ रहे हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट है और विश्व में अयोध्या की नई पहचान बन रही है।

Updated on:
10 Aug 2024, 9:08 PM IST
Published on: