अयोध्या

अयोध्याः दुष्कर्म का मुकदमा नहीं लिया वापस, तो कर दी पति की हत्या

परिवार का आरोप है मृतक ने इन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वापस न लेेने पर इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी.
less than 1 minute read
• •
Oct 02, 2020
Murder
Murder

अयोध्या. यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला अयोध्या (Ayodhya) का है जहां दुष्कर्म (Rape) करने वाले आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के पति को मौत के घाट उतार दिया। परिवार का आरोप है मृतक ने इन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वापस न लेेने पर इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह खाली घर में युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक के घरवालों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म के आरोपी के छह परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मामला थाना कैंट के मुमताज नगर का है। यहां शुक्रवार सुबह खाली पड़े मकान में युवक का शव लटकते हुए मिला है। जिससे परिवार व इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरे मकान में मृतक की पत्नी व परिवार के अन्य लोग रहते थे। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के साथ तीन माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसका आरोपित जेल में है। आरोप है कि काफी समय से आरोपी के परिजन युवक पर दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। लेकिन उसने मुकदमा वापस नहीं लिया, जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई।

एसएसपी का यह है कहना-

एएसपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि घर में युवक का शव लटकता पाया गया था। परिजनों की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
02 Oct 2020 04:42 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला