अयोध्या

बाबरी के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, दी रामनवमी की बधाई

रामनवमी के मौके पर अयोध्या में लोग हर्षित और उल्लासित हैं। दूरदराज से श्रद्धालु राम मंदिर में पहुंचकर रामलला का दर्शन कर आनंदित हो रहे हैं। रामजन्म के बाद कोई बधाई गीत गा रहा है तो कहीं सोहर गाई जा रही है। इसी बीच बाबरी के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने आज रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की है।
2 min read
• •
Apr 06, 2025
iqbal ansari

इस दौरान इकबाल अंसारी ने कहा कि यह अयोध्या रामलला की जन्मभूमि है। यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हुए हैं। यहां पर गंगा-जमुनी तहजीब है। हमने श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा की है।

इकबाल अंसारी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

इकबाल अंसारी ने कहा, ‘रामनवमी की सबको बधाई देता हूं। अयोध्या आने वाले सभी हमारे मेहमान हैं। यहां पर सरयू नदी है। भगवान राम और बजरंगबली का मंदिर है। यहां पर जो श्रद्धालु निकल रहे हैं, वह हर्षित हैं, इसी कारण हम भी पुष्पों की वर्षा कर रहे हैं’।

रामलला का हुआ सूर्य तिलक

इस मौके पर इकबाल अंसारी के साथ रामलला के दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा के साथ जयकारे भी लगाए गए। ज्ञात हो कि रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामलला का सूर्य तिलक हुआ। भगवान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक का चार मिनट तक अभिषेक करती रहीं। पुराने जाने-पहचाने रास्ते से विचरण करती भगवान भास्कर की तेजोमय रश्मियां घड़ी की सभी सुइयों के इकट्ठे होते ही जैसे ही बालक श्रीराम लला के ललाट पर प्रतिष्ठित हुईं, प्रभु के समक्ष उपस्थित श्रद्धालुगण प्रसन्नता से झूम उठे।

महामस्तकाभिषेक का हुआ सीधा प्रसारण

जो अयोध्या नहीं पहुंच सके, उन सबने अपने स्थान पर ही श्री रामलला के महामस्तकाभिषेक का सीधा प्रसारण देखा। श्रीराम लला के ललाट तक सूर्य देवता का आशीर्वाद पहुंचाने की व्यवस्था के लिए कल ही अंतिम ट्रायल कर लिया गया था। एक बार यह काम किया जा चुका था, इसलिए अबकी बार इसमें अधिक जटिलताएं नहीं आईं। हालांकि, ऊपरी तलों पर निरंतर निर्माण कार्य के चलते समस्याएं तो थीं ही। धनिया से बने प्रसाद के साथ ही इस बार फलाहारी लड्डुओं का भी प्रसाद है।

Updated on:
06 Apr 2025 03:43 pm
Published on:
06 Apr 2025 03:43 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला