अयोध्या

राम मंदिर निर्माणः जेके सीमेंट ने दिए एक करोड़ रुपए, अदिति ने दान किए 51 लाख रुपए

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान आने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में बुधवार को जेके सीमेंट ने एक करोड़ रुपए दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2021, 7:48 PM IST
Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में सहयोग देगा मोरबी सिरेमिक उद्योग
Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में सहयोग देगा मोरबी सिरेमिक उद्योग

अयोध्या. अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान आने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में बुधवार को जेके सीमेंट ने एक करोड़ रुपए दिए। तो वहीं, कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने भी 51 लाख रुपए की सहयोग राशि दी है। राम मंदिर निर्माण धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। जनसहयोग से यह और आसान होता रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान के जरिए अब तक 600 करोड़ रुपए इकट्ठा हो चुके हैं। यह अभियान अभी 27 फरवरी तक चलेगा।

राम मंदिर निर्माण के लिए जन सरोकार, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लने वाले जेके समूह के जेके सीमेंट ने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम एक करोड़ रुपये का चेक दिया। मर्चेंट चेंबर के अधिकारियों ने बताया कि जेके सीमेंट कंपनी अपने चेयरमैन रहे स्व.यदुपति सिंहानिया के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रही है।

इससे पूर्व कर्नाटक में ईसाई समुदाय के सदस्यों ने भी मंदिर निर्माण के लिए आगे आकर रविवार को एक करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वत नारायण के कार्यालय ने रविवार को बताया कि एक बैठक के दौरान ईसाई समुदाय के सदस्यों ने निधि समर्पण अभियान में योगदान दिया।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने भी 5100 रुपए चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के हैं। हमारे हिंदुस्तान के हैं और हम भी इस राष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। हम भगवान राम के वंशज के हैं, हम सभी एक हैं। हम इराक, ईरान या तुर्की से नहीं हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका