अयोध्या

रामलला का आशीर्वाद लेकर रोड शो करेंगे PM मोदी, इटावा और सीतापुर में भी गरजेंगे प्रधानमंत्री

Lok Sabha Elections 2024: PM नरेंद्र मोदी आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ PM मोदी इटावा और सीतापुर में जनसभा भी करेंगे।

less than 1 minute read
May 05, 2024
PM Modi in Ayodhya

Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी आज इटावा, सीतापुर में जनसभा करेंगे और अयोध्या में रोड शो करेंगे। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदायूं में रोड शो करेंगे। CM योगी हरदोई और इटावा में जनसभा के बाद शाम को अयोध्या में मोदी के रोड शो में शामिल होंगे।

PM मोदी करेंगे रोड शो

PM मोदी आज इटावा में दोपहर 2:45 बजे और सीतापुर में 4:45 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद आज शाम को 7:15 बजे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक करीब 2km लंबा रोड शो करेंगे। अयोध्या में रोड शो से पहले PM मोदी रामलला के दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी करीब दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे।

अखिलेश यादव एटा में करेंगे जनसभा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे एटा जिले में जनसभा करेंगे। यहां से अखिलेश यादव आगरा सीट के सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

CM योगी तीन लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

CM योगी आज तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे, जिनमें हरदोई, इटावा और अयोध्या शामिल हैं। CM योगी सुबह 11:35 बजे हरदोई के मिश्रिख में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे इटावा में मोदी की जनसभा में शमिल होगें। शाम 5 बजे अयोध्या में मोदी के रोड शो में साथ रहेंगे।

उत्तराखंड के CM बदायूं में रोड शो करेंगे 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश के बदायूं लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। आज दोपहर 1 बजे बदायूं में बिरूआबाड़ी मंदिर से परशुराम चौक तक रोड शो करेंगे। भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के लिए वोट की अपील करेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर