8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण की 10 सीटों पर आज शाम बंद हो जाएगा प्रचार

Lok Sabha Elections 2024: 5 मई की शाम को तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनाव के वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी।

2 min read
Google source verification
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव प्रचार आज यानी शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां कल यानी 6 मई को रवाना होंगी। आगरा सीट के लिए स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टियों की रवानगी शाहदरा स्थित मंडी समिति से होगी। फतेहपुर सीकरी सीट के लिए खेरागढ़ मंडी में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। खेरागढ़ मंडी तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को कोठी मीना बाजार मैदान से किराया देकर बस उपलब्ध होंगी। इधर, पोलिंग पार्टियों और चुनाव ड्यूटी के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो चुका है।

आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों सीटों पर करीब 18 हजार कर्मचारी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया, “मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। प्रचार बंद होने के बाद कोई भी प्रत्याशी या दल राजनीतिक सभा रोड शो, रैली, जुलूस और अन्य गतिविधियां नहीं कर सकता। मतदान दिवस पर शराब, भांग व बीयर की दुकानें बंद रहेंगी।”

खुली रहेंगी खाद्य सामग्री की दुकानें

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया, “मतदान दिवस पर किराना, चाय, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें सुबह 9 से रात 9 बजे तक पूर्व की भांति खुली रहेंगी। आगरा व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जय पुरसनानी के अनुसार सुबह 7 से 9 बजे तक पहले सभी व्यापारी वोट डालने जाएंगे वोट डालने के बाद खाद्य सामग्री की दुकानों को खोला जाएगा।”

यह भी पढ़ें: यूपी के 30 जिलों में नहीं बिकेगी शराब, प्रशासन ने 6 दिन के लिए जारी किया आदेश

मतदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के अनुसार फैक्टरी, कारखाने, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर, औद्योगिक उपक्रम में कार्यरत कर्मियों को मतदान के लिए अवकाश दिया जाएगा। सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान, दुकानों को आदेश का पालन करना होगा।

इन 10 सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद , मैनपुरी, एटा, बदायूं, ऑवला और बरेली में मतदान होगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग