आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम अयोध्या के राम मंदिर पहुंची, जहां खिलाड़ियों और स्टाफ ने रामलला के दर्शन किए।
Lucknow Super Giants, IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने IPL शुरू होने से पहले 21 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। यह एक खास आध्यात्मिक यात्रा थी, जिसमें टीम के खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और मालिक सब शामिल हुए। इस दौरान टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने मंदिर की सीढ़ियों पर एक-दूसरे को गले लगाया, जो काफी भावुक पल था।
टीम सुबह-सुबह दो बसों से अयोध्या पहुंची। कुल 30 सदस्यों का दल था, जिसमें खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के लोग शामिल थे। तेज गेंदबाज मयंक यादव, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी भी गए। फील्डिंग कोच भरत अरुण, हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम डायरेक्टर टॉम मूडी भी मौजूद रहे।
राम मंदिर पहुंचकर टीम ने रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन किए। साथ ही राम दरबार के भी दर्शन किए। मंदिर के अर्चकों ने मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा कराई और दर्शन कराए। दर्शन के बाद मंदिर प्रशासन ने सभी को प्रसाद दिया और पीला रामनामी पटका पहनाया। खिलाड़ियों ने इसे बहुत सम्मान से स्वीकार किया।
दर्शन कर लौटते समय मंदिर की सीढ़ियों पर फैंस का जमावड़ा लग गया। फैंस खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए बहुत उत्साहित थे। खासकर कप्तान ऋषभ पंत के साथ सेल्फी लेने का क्रेज रहा। कई फैंस ने LSG के मालिक संजीव गोयनका के साथ भी फोटो खिंचवाई। टीम के खिलाड़ियों ने ग्रुप फोटो ली और कई ने मंदिर को बैकग्राउंड बनाकर सोलो फोटो भी खिंचवाई।
दर्शन के बाद बाहर निकलते समय संजीव गोयनका और ऋषभ पंत पहले हाथ मिलाया। फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। यह पल फैंस के लिए बहुत खास रहा और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। IPL से पहले यह यात्रा टीम के लिए शुभ संकेत मानी जा रही है।
IPL 2026 का सीजन जल्द शुरू होने वाला है। LSG की टीम इस आध्यात्मिक यात्रा से नई ऊर्जा लेकर मैदान पर उतरेगी। रामलला के आशीर्वाद से टीम को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। फैंस भी इस खास पल से काफी खुश हैं।