21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सरकार और पुलिस पर साधा निशाना

मथुरा में ईद के दिन गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से तनाव फैल गया। लोगों ने इसे हत्या बताया, जबकि पुलिस ने सड़क हादसा कहा।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Anuj Singh

Mar 21, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर अखिलेश

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर अखिलेश

Mathura Farsa Wale baba Murder News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ईद के मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यहां प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचलकर मार डाला। पुलिस का कहना है कि यह सड़क हादसा था। इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया और दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पर बयान दिया है।

अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मथुरा में हत्या हुई। इससे पहले वाराणसी में बच्ची की हत्या और गोरखपुर में भी ऐसी घटनाएं हुईं। पुलिस भाजपा का काम कर रही है, इसलिए अपना काम नहीं कर रही। अगर पुलिस भाजपा का काम न करे तो भाजपा की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में LPG में और दिक्कत आने वाली है।

फरसा वाले बाबा कौन थे?

चंद्रशेखर ब्रज क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध गौ-सेवक थे। लोग उन्हें 'फरसा वाले बाबा' कहते थे, क्योंकि वे हमेशा फरसा लेकर गौ-वंश की रक्षा करते थे। वे निडर थे और गौ-तस्करी रोकने में सक्रिय रहते थे। थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास यह घटना हुई।

घटना कैसे हुई?

बीती रात यानी ईद की रात बाबा गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि तस्करों ने अपनी गाड़ी से उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि घने कोहरे की वजह से ट्रक ने टक्कर मारी। लेकिन गौरक्षकों का आरोप है कि यह सुनियोजित हत्या थी। एक मुस्लिम युवक को मौके से पकड़ा गया है, जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। मौत की खबर फैलते ही पूरे ब्रज में शोक और गुस्सा फैल गया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। कई घंटों तक यातायात बंद रहा। भीड़ ने पथराव किया, पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए।

पुलिस और DIG का बयान

आगरा रेंज के DIG शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई। किसी भी तरह का गोवंश इसमें शामिल नहीं था। स्थिति अब नियंत्रण में है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पूरी जांच जारी है। एसएसपी ने भी कोहरे को टक्कर की वजह बताया है। यह घटना ईद के दिन होने से संवेदनशील हो गई है। पुलिस हालात संभालने में जुटी है। लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की गई है। जांच से सच्चाई सामने आएगी।