अयोध्या

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समरोह पर मनोज झा ने दिया बड़ा बयान, कहा-मंदिर भाजपा का तो नहीं है

Manoj Jha on Ramlala First Pran Pratishtha Anniversary: अयोध्या में राम लला के प्राणप्रतिष्ठा के सालगिराह पर हो रहे हैं समारोह को लेकर मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यहीं उनकी प्राथमिकताएं हैं। आइये बताते हैं मनोज झा ने क्या कहा ? 

less than 1 minute read
Jan 11, 2025
Manoj Jha on CM Yogi

Manoj Jha on CM Yogi: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पुरे होने पर सालगिरह मनाई जा रही है। ये सालगिरह तीन दिनों तक मनाई जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सीएम योगी पर निशाना साधा है।

मनोज झा ने क्या कहा ? 

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने अयोध्या के तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं यहीं चीजें रहती हैं। उत्तर प्रदेश के युवा को क्या चाहिए ये भी सोचना चाहिए न।

मंदिर भाजपा का तो नहीं है

सांसद मनोज झा ने आगे कहा कि मंदिर भाजपा का नहीं है न। मंदिर कोर्ट के आर्डर से बना। लोग स्वयं अपने मोटिवेशन से जायेंगे। साल पूरा हुआ तब भी जाएंगे। लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में अपना परफॉरमेंस वो इससे नहीं बता सकते हैं। उन्हें नौकरी रोजगार पर बताना होगा। उन्होंने क्या हासिल किया और क्या नहीं हासिल किया। उनके रिपोर्ट कार्ड में कोई ब्राइट स्पॉट नहीं है।

अयोध्या में मनाई जा रही सालगिरह 

अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जा रही है। राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की शुरुआत हो चुकी है। अभिषेक के उपरांत, रामलला का पांच पुजारियों द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया। उन्हें सोने के तारों से बुने हुए पीतांबर वस्त्र पहनाए गए, और उनके मुकुट को हीरे से सजाया गया। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और रामलला की पूजा-अर्चना की।

Also Read
View All

अगली खबर