अयोध्या

Milkipur By-Election 2025: बीजेपी ने तय किया मिल्कीपुर का प्रत्याशी, दौड़ में पिछड़े बाबा गोरखनाथ 

Milkipur by-Election: मिल्कीपुर उपचुनाव की घोषण के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नामांकन के तारीख के बीच बीजेपी ने आज अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। आइये बताते हैं कौन है मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का भाजपा प्रत्याशी ? 

less than 1 minute read
Jan 14, 2025
Milkipur
चन्द्रभान पासवान

Milkipur 2025 Election: मिल्कीपुर में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ था। पुरे प्रदेश की नजर मिल्कीपुर पर तिकी हुई थी। बीजेपी के लिए इस सीट को जितना बहुत अहम है। बीजेपी सभी कैलकुलेशन के बाद अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

कौन है मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का भाजपा प्रत्याशी ?

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रभान पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रभान पासवान का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद से होगा।

दौड़ में पिछड़े बाबा गोरखनाथ 

मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, उप परिवहन आयुक्त सुरेन्द्र रावत समेत कुल पांच नाम चर्चा में थे। हालांकि, जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए चंद्रभान पासवान को पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में चुना। मिल्कीपुर में नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई है।

कौन है सपा प्रत्याशी ? 

सपा मिल्कीपुर से फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद के नाम की घोषणा कर चुकी है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट एक सुरक्षित सीट है। सुरक्षित सीट होने की वजह से यहां पिछड़ी जातियां निर्णायक भूमिका निभाएंगी। अवधेश प्रसाद सिंह खुद बेटे अजित प्रसाद की जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं।

Also Read
View All
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, 140 पन्नों की रिपोर्ट और साक्ष्य लेकर वापस लौटी SIT, अखिलेश बोले- रिपोर्ट चोरी न हो जाए

Ram Mandir Scam: व्यापारी का दावा- उसके द्वारा दान की गई 34 किलो चांदी गायब, राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट विवाद में पूर्व इंजीनियर ने लगाया 40% कमीशन का आरोप, महंत बोले- ‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं’

Ayodhya Ram Mandir: जिस मुद्दे पर मचा है बवाल, उसी पर योगी के साथ खड़े दिखे शंकराचार्य, चंपत राय पर कही बड़ी बात

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला: CM योगी बोले- प्रमाण हो तो SIT को दें, सार्वजनिक न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं