अयोध्या

Milkipur By-Election 2025: सपा और बीजेपी ने मिल्कीपुर चुनाव में झोंकी ताकत, अखिलेश यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Milkipur by-election 2025: अयोध्या राम नगरी की बहुचर्चित सीट मिल्कीपुर विधानसभा में उप चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जो पूरे विधानसभा के गली कूचे तक प्रचार करेंगे।

2 min read
Jan 20, 2025
Milkipur By-Election 2025
अखिलेश यादव

Milkipur by-election 2025: उत्तर प्रदेश के रामनगरी अयोध्या की सुर्ख़ियों वाली सीट मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल सपा और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह सीट दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। दोनों पार्टियों चुनाव को फतह करने के लिए हर हथकंडे अपना रही हैं। समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

Milkipur by-election 2025: मिल्कीपुर विधानसभा सीट से इस बार सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद चुनाव मैदान में है। अजीत प्रसाद के खिलाफ बीजेपी ने पासी समाज से चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारा है। बीएसपी पहले ही उपचुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में बीएसपी का वोट किधर जाता है। इस पर सभी की नजरे टिकी हुई है। सपा और भाजपा अब ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की कोशिश में है। ब्राह्मण वोट यहां पर निर्णायक माना जा रहा है। दोनों दलों ने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने के लिए ब्राह्मण नेताओं की फौज मैदान में उतार दी है। इधर समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए अखिलेश यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान होना है। और 8 फरवरी को इसके परिणाम आएंगे। वैसे अवधेश प्रसाद के खिलाफ पासी कैंडिडेट उतारना कोई नई बात नहीं है। राजनीतिक दलों ने ऐसा प्रयोग पहले भी किया है।

निर्णायक होगा ब्राह्मण वोट बैंक

सपा सांसद अवधेश प्रसाद अब तक 13 चुनाव लड़ चुके जिनमें उन्हें 9 बार सफलता मिली है। सात बार वह सुहावल सीट से विधायक बने हैं। जबकि दो बार मिल्कीपुर विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की है। इस नौ बार के चुनाव में करीब आठ बार अवधेश प्रसाद के सामने विभिन्न राजनीतिक दलों ने पासी समाज से अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन वह चुनाव जीत नहीं सके हैं। लोगों के मुताबिक इस बार यहां पर ब्राह्मण वोट निर्णायक होगा। ब्राह्मण वोट बैंक किसके पाले में जाएगा। यह बात अभी भविष्य के गर्त में छिपी है। अब अखिलेश यादव समेत 40 दिग्गज सपा के नेता चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने लिस्ट जारी कर दी है।

Published on:
20 Jan 2025 09:58 am