27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद की बढ़ी मुश्किले, अजय राय ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

UP Politics: यूपी के सीतापुर जिले से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 19 Jan 2025, 9:53 AM IST

UP Politics

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर

UP Politics: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से कांग्रेस सांसद पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सीतापुर के नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महिला का आरोप है कि कांग्रेस सांसद कई सालों से उसके साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

UP Politics: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर पर केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसलिए यह सारी कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश लग रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीतापुर कोतवाली में एक पीड़िता ने 15 जनवरी को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर बीते चार सालों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अपने कथन के समर्थन में कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:Bahraich News: बहराइच जिले के इस ग्राम पंचायत के प्रधान की गई प्रधानी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर बने थे प्रधान

वर्ष 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुने गए विधायक कोरोना काल में निजी बातचीत का लीक हुआ था ऑडियो

वर्ष 2017 में राकेश राठौर बीजेपी के टिकट से विधायक चुने गए थे। कोरोना में उनका एक ऑडियो लीक हुआ था। जिसमें वह सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे।उस समय अभी ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। बीजेपी का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा की तरफ रुख़ किया बाद में कांग्रेस में चले गए।