अयोध्या

अयोध्या में पूरा नहीं हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का कार्य टोल टैक्स वसूली शुरू

अयोध्या रायबरेली राजमार्ग 330 ए का कार्य अधूरा टोल कर्मियों ने 22 दिसंबर से शुरू की वसूली। अयोध्या के शख्स ने टोल टैक्स रोके जाने के लिए लिखा पत्र, सुनवाई ना होने पर दायर करेंगे जनहित याचिका।  
less than 1 minute read
toll_ayodhya_.jpg
कार्य अधूरा टोल कर्मियों ने 22 दिसंबर से शुरू की वसूली।

Ayodhya News: अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए के अर्ध निर्मित होने के बावजूद भी 22 दिसंबर से टोल वसूली शुरू कर दी गयी है। जबकि अभी निर्माण कर पूरा नहीं हुआ है। कुमारगंज नगर पंचायत निवासी समाजसेवी विनय गुप्ता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या सहित क्षेत्रीय अधिकारी प्रबंधक उत्तर प्रदेश पूर्वी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से की है।

समाजसेवी ने कहा की जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य शत प्रतिशत पूरा न हो जाए तब तक टोल वसूली रोके जाने की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है।

जिसमें मऊ शिवाला के समीप रेलवे ओवरब्रिज व कुमारगंज बाजार के पास स्थित वन विभाग के पास साइड लेन और पड़ोसी जनपद अमेठी स्थित जगदीशपुर में बाईपास आज भी निर्माणाधीन है। उन्होंने शिकायती पत्र में चेतावनी विधि है कि यदि अवैध रूप से हो रही टोल वसूली बंद न की गई तो वह मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे।

Published on:
26 Dec 2023 01:58 pm
Also Read
View All
PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला

Ram Mandir Dress Code: अयोध्या राम मंदिर में दान की गिनती करने वालों की बदली पोशाक, जानिए क्या होगा नया ड्रेस कोड