अयोध्या

परमहंसाचार्य ने शाहरुख खान का किया तेरहवीं संस्कार,13 दिन पहले जलाया था पोस्टर

परमहंसाचार्य ने आज अयोध्या में सड़क पर मटकी को फोड़कर अंतिम संस्कार किया। इन्होंने ही 13 दिन पहले ही शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का पोस्टर जलाया था।  

less than 1 minute read
Dec 26, 2022

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने आज अभिनेता शाहरुख खान का तेरहवीं संस्कार किया। उन्होंने अपने कुछ बाल संतो के साथ सड़क पर मटकी को फोड़ा। बाकायदा वैदिक मंत्रोच्चार किया।

परमहंसाचार्य ने कहा कि 13 दिन पहले उन्होंने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया था। 13 दिन के बाद तेरहवीं होता है। इसलिए आज तेरहवीं संस्कार कर रहा है। पठान फिल्म में दर्शाए गए दृश्य को लेकर किया गया है।
यह भी पढ़ें: 'पठान' विवाद: दीपिका की जगह CM योगी की फोटो लगाने वाले पर केस
शाहरुख अलकायिदा की करता है फंडिंग
परमहंस दास ने कहा कि शाहरुख खान की फिल्म पठान में भगवा रंग का अपमान किया गया है। इससे संत समाज में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान अलकायिदा की फंडिंग करता है। उनका नाम अमेरिका की खुफिया लिस्ट में दर्ज है।

शाहरुख खान देश विरोधी गतिविधियों को संचालित करता है। इसलिए शाहरुख खान की फिल्म पठान का बायकाट होना चाहिए। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया के सुर्खियों पर बने रहते हैं। ये कई तरह के विवाद बयान भी दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता अजय राय ने दिया विवादित बयान, जो किसी महिला सांसद के लिए नहीं है शोभनीय

Updated on:
26 Dec 2022 05:58 pm
Published on:
26 Dec 2022 05:54 pm
Also Read
View All