21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता अजय राय ने दिया विवादित बयान, जो किसी महिला सांसद के लिए नहीं है शोभनीय

2024 लोकसभा चुनाव में अजय राय ने पीएम नरेंद्र मोदी को बनारस से हराने की खुली चुनौती दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
ajay_rai.jpg

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ऐसा ऐसा विवादित बयान दिया, जो किसी भी महिला सांसद के शोभनीय नहीं है। वह इतना विवादित है कि हम उनके बयान नहीं लिख रहे हैं।

कांग्रेस का प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय यूपी में भारत जोड़ो यात्रा की अगवाई कर रहे हैं। सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा सोनभद्र पहुंची। वहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाभी के अंतिम संस्कार में वाराणसी पहुंचे, तवांग मुद्दे पर बात करने से बचते रहे

“राहुल गांधी नफरत की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं”

अजय राय ने कहा, “बीजेपी ने भारत में नफरत की राजनीति पैदा कर दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत को जोड़ने के लिए प्रतिदिन 100 किमी की पैदल यात्रा कर रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर उनका स्वागत कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को बड़े स्तर पर जन-समर्थन मिल रहा है।”

“अमेठी कांग्रेसियों का रहा है गढ़”

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, “अमेठी हमेशा से कांग्रेसियों का गढ़ रहा है। कांग्रेस की शासन में अमेठी में कई कारखाने लगाए गए, लेकिन अब वें सब बंद हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।”

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में युवक को चौराहे पर दौड़कर चाकू से मारा, इंस्टाग्राम रील को लेकर हुआ था विवाद

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग