अयोध्या

पढ़ें शिलान्यास की कहानी, जब गृहमंत्री बूटा सिंह बोले- चुनाव का वक्त है, स्थिति बिगड़ जाएगी, दें आसान सवालों के जवाब और जीतें सर्टिफिकेट

Ram Mandir Katha Quiz 13: राम मंदिर कथा क्विज की इस कड़ी में आज हम आपको साधु-संतों के अडिग फैसले के बारे में बताएंगे। जिसमें 7 गृहमंत्री बूटा सिंह ने कहा शिलान्यास रोक दें, चुनाव का वक्त है, स्थिति बिगड़ जाएगी। इसके अलावा इस कथा के अंत में एक क्विज भी दिया गया है, जिसके विजेता को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही एक लकी विजेता को मिलेगा पत्रिका समूह की ओर से राम मंदिर ट्रिप का मौका। क्विज का लिंक इसी कथा के अंत में दिया गया है।
2 min read
Oct 23, 2023
Ram Mandir Katha Quiz

Ram Mandir Katha: गाय के गोबर से लीप कर केसरिया झंडा गाड़ दिया गया। यहीं पर होगा शिलान्यास। काशी के विद्वानों और राममंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा ने तय किया कि विराजमान रामलला से 129 फुट पूरब दिशा में और वहां से दक्षिण दिशा में साढ़े सत्रह फुट पर शिलान्यास किया जाएगा। (वर्तमान राममंदिर निर्माण भी वहीं से हो रहा है।) दुनिया के 34 देशों से रामशिलाएं अयोध्या आनी शुरू हो गई। देश के गांव-गांव से पूजित रामशिलाएं अयोध्या आ रही थीं। रामभक्त और बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे जोश से इन शिलाओं को अयोध्या ला रहे थे।

इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नारायण तिवारी ने संतों का मान-मनौव्वल शुरू किया लेकिन बात नहीं बनी। चुनाव का वक्त था। मुख्यमंत्री ने राजकीय विमान भेजकर गोरखपुर से लखनऊ महंत अवैधनाथ को बुलाया और शिलान्यास रोकने की बातचीत होने लगी। आगे पढ़ने से पहले, आप पूरी कहानी का समरी इस 30 सेकेंड के वीडियो में देख सकते हैं।

नारायण दत्त तिवारी- महंत जी जिस स्थान पर आप शिलान्यास करने जा रहे हैं, हाईकोर्ट ने उसे विवादित घोषित कर दिया है। उस स्थान से हटकर कहीं और आप अपना कार्यक्रम कर लें।

महंत अवैधनाथ- हमें आपका यह सुझाव स्वीकार नहीं है। हमने दो नवंबर को जहां सोच विचार कर झंडा गाड़ा है, वहीं पर शिलान्यास करेंगे। वह प्रस्तावित राममंदिर के सिंहद्वार का मुख्य बिंदू है। न्यायालय का निर्णय हमारे उपर लागू नहीं होता। अगर आप शिलान्यास में बाधा डालेंगे तो हमारे पास दो विकल्प है। एक शिलान्यास दूसरा सत्याग्रह। हम दोनों विकल्पों के साथ अयोध्या आएंगे।

पूरी कहानी पढ़े नीचे दिये गए लिंक पर

यह भी पढ़ें:गृहमंत्री बूटा सिंह ने कहा शिलान्यास रोक दें, चुनाव का वक्त है, स्थिति बिगड़ जाएगी...


Note - पूरी कथा पढ़ने के बाद अब यहां आपको एक क्विज दिया जा रहा है। आपको कथा पर आधारित कुछ प्रश्नो के जवाब देने हैं। इस क्विज में जीतने वाले को पत्रिका डॉट कॉम की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही, उसे 50 लाख से अधिक फॉलोअर वाले पत्रिका उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया पेजेज पर फीचर होने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा एक लकी विजेता को मिलेगा पत्रिका समूह की ओर से राम मंदिर ट्रिप का मौका। राम मंदिर कथा क्विज का आयोजन पत्रिका की तरफ से अगले 100 दिनों तक लगातार किया जाना है। ऐसे में आप रोजाना पत्रिका उत्तर प्रदेश को फॉलो कर क्विज खेल सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों, घर-परिवारवालों और रिश्तेदारों को भी क्विज खेलने को आमंत्रित कर सकते हैं।
..
..
क्विज खेलने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Play Ram Mandir Katha Quiz|
..
..

Updated on:
23 Oct 2023 04:37 pm
Published on:
23 Oct 2023 04:37 pm
Also Read
View All