अयोध्या

पीएम बोले- ‘आज पक्का घर सिर्फ रामलला को नहीं, देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला’

हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। अयोध्या में पीएम मोदी ने कहा कि आजदी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर आज हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं: पीएम
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2023, 4:08 PM IST
modi_airport.jpg
हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं: पीएम

आज विकसित भारत के निर्माण को गति देने के अभियान को अयोध्या नगरी से नई ऊर्जा मिल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि ''दुनिया का कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है, तो उसे अपनी विरासत का ख्याल रखना होगा। राम लला तंबू में थे, आज पक्का घर है'' सिर्फ राम लला को ही नहीं बल्कि देश के 400 करोड़ गरीबों को भी पक्का घर दिया गया।

30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं।

यह भी पढ़ें-

सालाना लगभग 10 लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद

महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'पीएम मोदी ने वैश्विक मानकों वाला हवाईअड्डा मांगा था। इस हवाई अड्डे का निर्माण 500 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है और इसमें सालाना लगभग 10 लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। दूसरे चरण में हवाई अड्डे का और विस्तार किया जाएगा। 3750 मीटर का रनवे बनाया जाएगा जिस पर बोइंग 777 और एयरबस 350 उतर सकेंगे। हवाई अड्डे का वर्तमान क्षेत्र 5 लाख वर्ग फुट तक विस्तारित किया जाएगा।

अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी जी का नाम है
सीएम योगी ने कहा कि यह वही अयोध्या है जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में लोग संकोच करते थे। आज एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी जी का नाम है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को एयरपोर्ट का उपहार दिया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी, श्री अयोध्या जी अपने चिर-पुरातन वैभव के साथ सज और संवर रही हैं। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री जी का संकल्प था, अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। भगवान राम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, आज प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करके उपहार दे दिया है

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका