अयोध्या

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रामलला का करेंगी दर्शन, सरयू पूजन और हनुमान आरती में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आज अयोध्या आने वाली हैं।

less than 1 minute read
May 01, 2024

President Droupadi Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार अयोध्या आ रही हैं। वे रामलला के दर्शन करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति लगभग 4 घंटे अयोध्या में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर दी गई है।

राम मंदिर परिसर में ही है शिव मंदिर

रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति कुबेर टीला पर शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी। प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया था। यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि एक मई को राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो।"

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन और व्यवस्थाएं की जाएंगी।

राहुल गांधी के बयान पर चंपत राय ने दिया जवाब

राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर विवाद हो गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने की वजह से आमंत्रित नहीं किया गया। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी को जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान को झूठा बताया है। चंपत राय ने कहा, राहुल गांधी को स्मरण कराना चाहूंगा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर आमंत्रित किया गया था।

Also Read
View All

अगली खबर