अयोध्या

Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई रामलला की चरण पादुका की तस्वीर, देख कर धन्य हो जाएंगे आप

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। भगवान राम की चरण पादुकाएं तैयार हो गई हैं, जिन्हें तिरूपति बालाजी मंदिर में रामभक्तों के दर्शन के लिए रखा गया है।  
less than 1 minute read
Dec 19, 2023
ramlala_charan_paduka_.jpg

ram mandir ayodhya अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। भगवान राम की चरण पादुकाएं तैयार हो गई हैं, जिन्हें तिरूपति बालाजी मंदिर में रामभक्तों के दर्शन के लिए रखा गया है। इन चरण पादुकाओं को देखने के बाद आप धन्य हो जाएंगे। इस चरण पादुका को 1 किलो सोना और 7 किलो चांदी से तैयार किया गया है।

श्री चल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने चरण पादुका किया था तैयार
इस पादुका को हैदराबाद के श्री चल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने तैयार किया था। पादुका को बनाने में 1 किलो सोना और 7 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, पादुका में बहुमूल्य रत्न भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को पादुका दर्शन का लाभ दिया गया। इससे पहले रविवार को इन्हें रामेश्वरधाम से अहमदाबाद लाया गया था। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। उससे पहले 19 जनवरी को ही चरण पादुकाएं अयोध्या पहुंच जाएंगी। ये चरण पादुकाएं हाथ में लेकर श्री चल्ला श्रीनिवास ने अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर की 41 दिन की परिक्रमा भी कर चुके हैं।

Published on:
19 Dec 2023 09:40 pm
Also Read
View All
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; पुलिस को नहीं मिला आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड, गोपाल राव और अनिल मिश्रा से होगी पूछताछ

‘मंदिर में घोटाला हो गया, इस छोटी सी बात पर PM मोदी क्या बयान देंगे? अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर BJP सांसद का बड़ा बयान

पकड़ा गया 15 वर्षों से फरार हत्या-डकैती का ‘वांटेड’, आजीवन कारावास की सजा के बाद हुआ था फरार, STF ने अयोध्या से दबोचा

Ayodhya News: चंपत राय के समर्थन में आए अयोध्या के संत, बोले- कुछ दिन के बादल हैं, जल्द छंट जाएंगे

राम मंदिर दान विवाद मामला : करुणेश के पिता बोले- मेरा बेटा निर्दोष, आप हमारी संपत्ति जांच लें