अयोध्या

‘अयोध्या राम मंदिर को दान में मिले गहने सुरक्षित’, ट्रस्ट ने कहा- किसी को शक है तो संपर्क करें; गोविंद देव गिरि बोले- चढ़ावा चोरी की घटना लज्जाजनक

राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) की बैठक में चंपत राय (Champat Rai) और अनिल मिश्रा (Anil Mishra) का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। इस बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने कई बड़े फैसले लिए हैं। बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि (Govind Dev Giri) ने अहम जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2026, 7:46 PM IST
Govind Dev Giri
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बड़ा दावा (फाइल फोटो- पत्रिका)

Ram Mandir Donation Theft: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। गोविंद देव गिरी ने बताया कि SIT की जांच रिपोर्ट 22 जुलाई तक आने की उम्मीद है। ट्रस्ट ने यह भी साफ किया कि राम मंदिर को दान में मिले सभी गहने पूरी तरह सुरक्षित हैं। यदि किसी श्रद्धालु को अपने दान को लेकर कोई संदेह है तो वह सीधे ट्रस्ट से संपर्क कर सकता है। ट्रस्ट का कहना है कि हर शिकायत का जवाब दिया जाएगा और पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।

कोषाध्यक्ष बोले- मंदिर का वातावरण चिंताजनक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर किया गया। मंदिर का वातावरण चिंताजनक है। एक असाधारण स्थिति बनी हुई है। 11 जुलाई को होने वाली न्यास की बैठक को आज आयोजित किया गया है।

बैठक में नृत्यगोपाल दास महाराज, नूतन न्यासी कृष्ण मोहन, कलेक्टर शशांक त्रिपाठी, निर्मोही अखाड़े के दिनेश चंद्र महाराज उपस्थित थे। ट्रस्ट के निर्माण करने वाले के पाराशरन ऑनलाइन उपस्थित थे। गोविंद देव गिरि ने कहा- हम सबको सबसे बड़ा दुख है कि जिस राम मंदिर के लिए लोगों ने अपने प्राणों की परवाह नहीं की, वहां चढ़ावा चोरी की घटना हुई। ये हमारे लिए लज्जाजनक स्तिथि है।

ट्रस्ट में 2,800 वस्तुएं सुरक्षित

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि हम आज ये सभी वस्तुएं आपके समक्ष प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी सूचित करना चाहते हैं कि हमारे पास लगभग 2,800 वस्तुओं का एक रजिस्टर उपलब्ध है। वे सभी वस्तुएं सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं।

ट्रस्ट ने कहा- अब सभी काम पारदर्शी होगा

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि जिन वस्तुओं का उल्लेख किया गया है, उन्हें नमूने के तौर पर आपके देखने के लिए लाया जा रहा है। हम उन बस्तुओं को शीघ्र ही दिखाएंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कि अब हम जो कार्य आगे बढ़ाएंगे। वह इतना पारदर्शी और सटीक होगा कि किसी भी आपत्ति की एक प्रतिशत भी संभावना नहीं होगी।

Updated on:
6 Jul 2026, 7:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला