अयोध्या

बरसात से पहले तैयार होगी राम मंदिर की नींव, तैयारी तेज

रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए नींव बनाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 7:58 PM IST
Ram temple
Ram temple

अयोध्या. रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए नींव बनाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। ट्रस्ट के मुताबिक, बरसात के पहले ही नींव बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 15 जून तक नींव भरने के काम को पूरा करने की कोशिश है क्योंकि इसके बाद बरसात की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कार्य तेज गति से किया जा रहा है। परिसर में मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को अयोध्या तक लाने के लिए टाटा कंसल्टेंसी व सोनपुरा की टीम ने स्थलीय जायजा लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

राम मंदिर निर्माण से जुड़े सभी कार्यदाई संस्था के अधिकारी अयोध्या में डेरा डाल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ नींव बनाये जाने व कार्यशाला प्रारम्भ करने के लिए सोनपुरा की टीम ने मंथन तेज कर दिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि ट्रस्ट को इस बात का पूरा ध्यान है कि बरसात आने के पहले नींव के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। बरसात में पानी भरने की संभावना ज्यादा है इसलिए समय को ध्यान में रखते हुए इस तरह की दिक्कत ना आए और नीचे कार्य करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसी लक्ष्य के तहत कार्य किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका