कूपन हो रहे खत्म-
भगवान श्रीराम में आस्था व लोगों में दान करने की इच्छा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई राज्यों में कूपन समाप्त होने लगे हैं। 13 करोड़ से ज्यादा 10 रुपये, 100 रुपये व 1000 के कूपन रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से छापे गए थे। अब कई राज्यों से खबर आ रही है कि वहां यह कूपन समाप्त होने लगे हैं। ट्रस्ट नए सिरे से और कूपन छपवा रहा है।