अयोध्या

Ram Mandir Nirman : बरसात से पहले पूरा होगा ग्राउंड इंप्रूवमेंट का कार्य

Ram Mandir Nirman के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए गुजरात के बड़ोदा से लाई गई 20 टन की क्षमता वाली मिक्सर मशीन
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2021, 4:55 PM IST
Ram Mandir Nirman

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. Ram Mandir Nirman. राम मंदिर निर्माण का तेज कर दिया गया है। योजना है कि बरसात से पहले निर्माण के लिए खुदाई किये स्थल को भर दिया जाएगा। इसके लिए 20 टन की मिक्चर मशीन लगाया जा रहा है। इस मशीन के जरिए ग्राउंड इम्प्रूवमेंट का कार्य और तेजी से होगा। मिक्सर मशीन 5 दिनों के बाद गुजरात के बड़ौदा से अयोध्या लाई गई। मुख्य मार्ग के रास्ते से इसे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाया गया।

मिक्सर मशीन को लेकर अयोध्या पहुंचे चालक मेवा सिंह ने बताया कि अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए मशीन को लाया गया है। यह मसाला मिलाए जाने वाली मशीन है, जिसकी क्षमता 20 टन है। बताया कि इस मशीन की लम्बाई 130 फुट है जो मिक्सर के बाद मसाले को निकाले जाने का कार्य करेगा। इसके अलावा निर्माण कार्य में लगे राजस्थान के बाला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने वर्करों के साथ रात दिन काम करने की योजना बनाई है। ताकि, रात-दिन की तीन शिफ्टों में कार्य चलता रहै।

Updated on:
15 May 2021, 4:55 PM IST
Published on: