अयोध्या

Ram Navmi 2024: सिर पर चरण पादुका लेकर अयोध्या पहुंचे 40 रामभक्त, 28 दिन में तय की 700 किलोमीटर की दूरी

Ramnavmi 2024: रामनवमी पर 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका सिर पर रखकर 40 श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या पहुंची है। इन भक्तों ने 700 किलोमीटर की दूरी 28 दिनों में तय की है।
less than 1 minute read
• •
Apr 17, 2024
Ram Navami 2024 in Ayodhya

Ramnavmi 2024 in Ayodhya: अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जा रही है। इसको लेकर पूरे देश में उत्साह की लहर है। श्रद्धालु अपने-अपने तरीके से भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धाभाव दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को 28 दिनों में 700 किलोमीटर की दूरी तय कर 40 श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या पहुंची है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका अपने सिर पर रखी थी। रामभक्तों का कहना है कि 21 मार्च को सिर पर 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका, अखंड ज्योति और ध्वजा लेकर वे जयपुर से रवाना हुए थे। सभी श्रद्धालु भगवान का नाम लेते हुए अयोध्या पहुंचे हैं।

रामलला की चरण पादुका को नगर भ्रमण कराया

आज चरण पादुका को नगर भ्रमण करवाया। हनुमानगढ़ी ले गए। फिर सरयू में स्नान कराया। इसके बाद रामलला को समर्पित करेंगे। उधर, रामनवमी पर रामलला को गुलाबी वस्त्र पहनाए गए हैं। जिस पर सूर्य का चिह्न बना है। उन्हें सोने का मुकुट, हार आदि पहनाया गया है, जिसमें हीरा-पन्ना, माणिक्य, नीलम जैसे रतन जड़े हैं। रामलला की पूजा में गुलाब, कमल, गेंदा, चंपा, चमेली जैसे फूलों का प्रयोग किया गया है। इन फूलों से बने दिव्य हार भी उनको पहनाए गए हैं।

Updated on:
17 Apr 2024 02:28 pm
Published on:
17 Apr 2024 02:28 pm
Also Read
View All
‘आगामी चुनाव लड़ने से इंकार’ अयोध्या पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान

Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है