अयोध्या

रीता बहुगुणा जोशी पहुंची अयोध्या, कहा- दीपोत्सव से पूर्व सुन्दर होगी अयोध्य

राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी को परखने उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अयोध्या पहुंची।
2 min read
May 30, 2018
ayodhya
रीता बहुगुणा जोशी पहुंची आयोध्या, कहा- दीपोत्सव से पूर्व सुन्दर होगी अयोध्य

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी को परखने उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अयोध्या पहुंची। सरयू घाट के पास बने राम की पैडी पर सुन्दरीकरण के कार्य को देखकर नाराज हुई तथा सभी कार्यों को सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा जून के अंतिम सप्ताह तक पुनः जांच करने का अल्टीमेटम देते हुए समय पर कार्य नहीं होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अयोध्या में योगी सरकार द्वारा पुनः दीपोत्सव मनाने को लेकर तैयारियां कर दी गई है। सरयू नदी के गुप्तार घाट से लेकर संत तुलसी घाट तक घाटो को संवारने तथा पर्याप्त लाइट कि व्यव्स्था के लिए सोलर लाइट लगाने के कार्य तथा राम पैडी के सौन्दरीकरण के कार्यों को देखने पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अयोध्या पहुंची। यहां सरयू घाट पर लगने वाले सोलर लाइट को जून माह में पूरा करने का सम्बंधित अधिकारी को बताया। वहीं राम की पैडी के कार्यों को देखकर भड़क उठी और सभी कार्योॆं से सम्बंधित अलग अलग अधिकारियों के किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। जिसमें बिजली के पोल, नई रैलिंग, आसपास के क्षेत्रों में घास व पौधों का रोपण आदि कार्य को जून माह तक कराने को कहा तथा वहीं कार्य करने वाले संस्था के ठेकेदारों से चल रहे कार्यों गुणवत्ता के बारे में जाना तो वही ठेकेदार बीके गुप्ता को तम्बाकू खाने से नाराज हुई । इस निरिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों को जून तक अपने कार्यों को सुधारते हुए कार्य करने को बताते हुए पुनः जून में फिर निरिक्षण की बात कही तथा इस बार गलत पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा पत्रकारों से बात करते हुए दीपोत्सव के तैयारी की जानकारी दी तथा बताया कि अयोध्या के राम पैडी सौदर्यीकरण में अभी तक दस प्रतिशत भी कार्य नहीं हो पाया है तथा वहीं गुप्तार घाट पर भी सितम्बर से पहले 300 मीटर का कार्य पूरा कर लिया जाना है इसके लिए बहुत शक्ति से कार्य को लेकर टारगेट के मुताबित कार्य काराया जाएगा। किसी भी तरह दीपोत्सव के पहले ही अयोध्या के घाटो व राम पैडी कार्य पूर्ण करना है। चाहे किसी भी प्रकार का कार्य हो। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा तथा जल्द ही पुनः कार्यो की जांच की जाएगी। इस बार कार्यों को करने के प्रति गलत पाया जायेगा तो सम्बंधित अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई भी किया जाएगा। इस वर्ष होने वाले दीपोत्सव से पहले अयोध्या के घाटो व राम की पैडी को सुंदर बना दिया जाएगा।

Updated on:
30 May 2018 02:51 pm
Published on:
30 May 2018 12:47 pm