अयोध्या

Ayodhya Crime : अयोध्या के महाराजगंज इलाके में सपा लोहिया वाहिनी के नेता अखिलेश यादव की गोली मारकर हत्या

शाम ढले जिम से घर जाते समय सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ़ चक्कू की कनपटी पर मार दी गयी गोली

2 min read
Jul 15, 2019
Ayodhya Crime : अयोध्या के महाराजगंज इलाके में सपा लोहिया वाहिनी के नेता अखिलेश यादव की गोली मारकर हत्या


अयोध्या : जिले में एक और रक्तरंजित घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं | अयोध्या (Ayodhya ) जनपद के ग्रामीण क्षेत्र महाराजगंज ( maharajganj ) इलाके में शाम ढलते ही एक सपा नेता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई | वारदात उस समय अंजाम दी गई जब सपा नेता जिम करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे | इसी दरमियान हमलावरों ने समाजवादी लोहिया वाहिनी ( Samajvadi Lohia Vahini )के पदाधिकारी सपा नेता अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) उर्फ टिक्कू यादव के कनपटी पर गोली मार दी जिसके कारण उनकी मौत हो गई है | घटना किरसावा रोड कनकपुर पर्सन बगिया के पास बताई जा रही है जो भी थाना क्षेत्र महाराजगंज इलाके में पड़ता है | वारदात को रात करीब 8:00 बजे अंजाम दिया गया |

शाम ढले जिम से घर जाते समय सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ़ टिक्कू यादव की कनपटी पर मार दी गयी गोली

पुलिस के मुताबिक सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू यादव को गोली मारने वाले एक व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है | जिसकी पहचान आदित्य सिंह पुत्र स्वर्गीय अशोक सिंह के रूप में हुई है | इसके अलावा दो अन्य लोग भी इस घटना में शामिल बताए जा रहे हैं | वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ सपा नेता को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है | वारदात की खबर सुनकर सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे पवन ( Tej Narayan Panday Pawan ) अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए हैं | फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच कर रही है | वारदात के पीछे जिम ( Jim ) में ही हुए किसी विवाद की बात सामने आ रही है |

मृतक के परिजनों ने कहा राजनितिक कारणों से की गयी हत्या

मृतक सपा नेता समाजवादी लोहिया वाहिनी का विधानसभा अध्यक्ष बताया जा रहा है | मृतक के मामा ने बताया कि चार पांच लोगों ने मिलकर उनके भांजे की हत्या कर दी | इस से पहले उसकी पीटाई की गयी | जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें धमकी दी गयी | इसे राजनितिक द्वेष के कारण अंजाम दी गयी घटना बताया है | वही सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में किसी की जान सुरक्षित नहीं है किसी की कहीं भी ह्त्या हो सकती है | हमारे कार्यकर्ता का किसी से कोई विवाद नही था फिर भी साजिशन उसकी ह्त्या की गयी | एस पी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी ,अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया है | घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और जांच कर रही है | मृतक के परिवार द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक़ दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी |

Published on:
15 Jul 2019 09:51 pm
Also Read
View All