1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Power Cut : विद्युत् कटौती से आजिज अयोध्या के संत सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे शिकायत

अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में बदस्तूर हो रही विद्युत् कटौती से आम नागरिक और साधू संत परेशान हैं | इस मामले को लेकर विहिप ( VHP ) प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) द्वारा अयोध्या जनपद को विद्युत कटौती ( Power Cut ) मुक्त किये जाने के बावजूद अकर्मण्य विद्युत कर्मचारी लगातार उनकी घोषणा को पालीता लगा रहे हैं। तार टूटने,ट्रांसफार्मर जलने जैसे झूठ का सहारा लेकर विद्युत कटौती कर जनता की आंखो मे धूल झोंका जा रहा हैं।शीघ्र ही ऐसे काफी दिनों से कुंडली मारकर बैठे अकर्मण्य कर्मचारियों से मुक्ति दिलाने तथा अयोध्या से जुड़ी अनेक जनसमस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से भेंट की जायेगी। विहिप ने कहा अयोध्या के संतों की आवाज़ पर सरकार को देना होगा ध्यान विहिप प्रवक्ता ने विद्युत समस्या पर अपनी प्रति क्रिया देते हुये कहा अयोध्या नगर सहित जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो से आ रही विद्युत कटौती के समाचारों तथा संत धर्माचार्यो की शिकायत को संज्ञान लेने के उपरांत अब इस पर कार्रवाई किये जाने की मांग उठेगी।उन्होने कहा प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी जी ने सरकार बनते ही अयोध्या सहित प्रदेश के अनेक धार्मिक नगरियों को विद्युत कटौती मुक्त करने के साथ ही व्यापक विकसित करने मे हर संभव सहयोग पर बल दिया जिस पर वह स्वंय सक्रिय है। परन्तु उनकी विद्युत कटौती की घोषणा मे पलीता लगाने का काम पूर्ववर्ती सरकार की मानसिक्ता से ओतप्रोत कर्मचारी और अधिकारी कर रहे है। विहिप ने कहा अयोध्या की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकती है रात में होने वाली विद्युत् कटौती विही प्रवक्ता ने कहा चौबीस- चौबीस घंटे विद्युत तारों और ट्रांसफार्मर मे गड़बड़ी तथा नगर के प्रत्येक मुहल्लो मे अलग- अलग तरह से विद्युत प्रवाह मे कटौती सोच से परे है।यह तो अकर्मण्यता को ही प्रदर्शित करता है।उन्होने कहा विगत कई दिनों से शहर की जनता और विशेषकर धर्मनगरी के संत धर्माचार्यों की विद्युत व्यवस्था पर ऊंगली उठाने से हम सभी मे नाराजगी है।एक तरफ खुफिया तंत्र अयोध्या को हर प्रकार से संवेदनशील बताकर सुरक्षा की गुहार लगाता है।वही विद्युत विभाग के कानो पर जूं तक नही रेगना किसी भी घटना का आमंत्रण है।उन्होने कहा सीघ्र प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अयोध्या की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराने के साथ कार्रवाई की मांग करेगें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 15 Jul 2019, 4:07 PM IST

Sant to CM Yogi Adityanath complain of problem of Power Cut in Ayodhya

Power Cut : विद्युत् कटौती से आजिज अयोध्या के संत सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे शिकायत


अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में बदस्तूर हो रही विद्युत् कटौती से आम नागरिक और साधू संत परेशान हैं | इस मामले को लेकर विहिप ( VHP ) प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) द्वारा अयोध्या जनपद को विद्युत कटौती ( power cut ) मुक्त किये जाने के बावजूद अकर्मण्य विद्युत कर्मचारी लगातार उनकी घोषणा को पालीता लगा रहे हैं। तार टूटने,ट्रांसफार्मर जलने जैसे झूठ का सहारा लेकर विद्युत कटौती कर जनता की आंखो मे धूल झोंका जा रहा हैं।शीघ्र ही ऐसे काफी दिनों से कुंडली मारकर बैठे अकर्मण्य कर्मचारियों से मुक्ति दिलाने तथा अयोध्या से जुड़ी अनेक जनसमस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से भेंट की जायेगी।

ये भी पढ़ें - योगी जी अयोध्या में ज़िंदा गौवंश के शरीर को नोच नोच कर खा रहे चील कौवे भूख प्यास से बेहाल गौमाता का नही कोई रखवाला

विहिप ने कहा अयोध्या के संतों की आवाज़ पर सरकार को देना होगा ध्यान

विहिप प्रवक्ता ने विद्युत समस्या पर अपनी प्रति क्रिया देते हुये कहा अयोध्या नगर सहित जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो से आ रही विद्युत कटौती के समाचारों तथा संत धर्माचार्यो की शिकायत को संज्ञान लेने के उपरांत अब इस पर कार्रवाई किये जाने की मांग उठेगी।उन्होने कहा प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी जी ने सरकार बनते ही अयोध्या सहित प्रदेश के अनेक धार्मिक नगरियों को विद्युत कटौती मुक्त करने के साथ ही व्यापक विकसित करने मे हर संभव सहयोग पर बल दिया जिस पर वह स्वंय सक्रिय है। परन्तु उनकी विद्युत कटौती की घोषणा मे पलीता लगाने का काम पूर्ववर्ती सरकार की मानसिक्ता से ओतप्रोत कर्मचारी और अधिकारी कर रहे है ।

ये भी पढ़ें - पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने कहा गौमाता के नाम पर भाजपा कर रही है राजनीती फिर भी भूखों मर रहे गोवंश

विहिप ने कहा अयोध्या की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकती है रात में होने वाली विद्युत् कटौती

विही प्रवक्ता ने कहा चौबीस- चौबीस घंटे विद्युत तारों और ट्रांसफार्मर मे गड़बड़ी तथा नगर के प्रत्येक मुहल्लो मे अलग- अलग तरह से विद्युत प्रवाह मे कटौती सोच से परे है।यह तो अकर्मण्यता को ही प्रदर्शित करता है।उन्होने कहा विगत कई दिनों से शहर की जनता और विशेषकर धर्मनगरी के संत धर्माचार्यों की विद्युत व्यवस्था पर ऊंगली उठाने से हम सभी मे नाराजगी है।एक तरफ खुफिया तंत्र अयोध्या को हर प्रकार से संवेदनशील बताकर सुरक्षा की गुहार लगाता है।वही विद्युत विभाग के कानो पर जूं तक नही रेगना किसी भी घटना का आमंत्रण है।उन्होने कहा सीघ्र प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अयोध्या की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराने के साथ कार्रवाई की मांग करेगें।

ये भी पढ़ें - पत्रिका की खबर का बड़ा असर : भूख और बीमारी से बड़ी संख्या में अयोध्या की सरकारी गौशालाओं में गोवंशों ने तोड़ा था दम,वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सीएम योगी ने ली अधिकारियों की क्लास