अयोध्या

Rakshabandhan : सावन पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं नें किया अयोध्या में दर्शन पूजन

अयोध्या में चल रहे झूलनोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने किये युगल सरकार के मनोहारी दर्शन
2 min read
Aug 15, 2019
Sawan Purnima Snana And Raksha bandhan Celebrated in Ayodhya
Rakshabandhan : सावन पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं नें किया अयोध्या में दर्शन पूजन


अयोध्या : सावन पूर्णिमा ( Sawan purnima ) के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है . लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र सरयू नदी ( Saryu Nadi ) में स्नान करना शुरू कर दिया . जिसके बाद श्रद्धालुओं ने अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिरों में नागेश्वरनाथ ( Nageshwarnath ) हनुमानगढ़ी (Hanuman Gadhi ) कनक भवन ( kanak Bhavan ) और श्री राम जन्मभूमि ( Ram janm Bhoomi ) में विराजमान रामलला के दर्शन किए . दर्शन और पूजन का यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहेगा .

अयोध्या में चल रहे झूलनोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने किये युगल सरकार के मनोहारी दर्शन

वही बड़ी तादात में बहनों ने इस पवित्र तिथि के मौके पर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा बंधन ( Rakshabandhan ) बांधा . इससे पूर्व सावन झूला मेला ( Sawan Jhoola Mela ) की आखरी शाम से पूर्व अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में झूलन उत्सव की धूम रही और झूले पर विराजमान युगल सरकार के दर्शनों के लिए भक्त श्रद्धालु आतुर दिखे . देर रात तक मंदिरों में महफिल सजी रही और बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ लोग इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनते रहे . देर रात तक मंदिर परिसर में कजरी गीत ( kajari Geet ) गूंजते रहे जिस का आनंद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु अयोध्या की गलियों में और मंदिरों में मौजूद रहे . बताते चलें कि आज ही करीब 15 दिन तक चलने वाले सावन झूला मेले का समापन हो जाएगा .

Published on:
15 Aug 2019 12:31 pm
Also Read
View All
‘कांग्रेस-सपा ने हमेशा भगवान राम को नकारने की कोशिश की’, अयोध्या राम मंदिर मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री का प्रमोद तिवारी को करारा जवाब

Ayodhya News: ‘गलत काम करने वाले जेल में हैं, मंदिर का काम सही से चल रहा है’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति का विरोध, रामदल के अध्यक्ष बोले- सरकार किसी भी तरह से दखल न दे

Ram Mandir Donation Scam: ‘चंपत राय की कोई गलती नहीं, उनके साथ विश्वासघात हुआ है’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर महंत कमल नयन दास का बड़ा दावा

परमहंस आचार्य ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, योगी आदित्यनाथ को राम मंदिर ट्रस्ट का आजीवन सदस्य बनाने की मांग