अयोध्या

अयोध्या: ढहाए जाएंगे राम जन्मभूमि परिसर में बंद पड़े जर्जर मंदिर, आई बड़ी खबर

रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट जीर्णोद्धार के लिए तैयार करेगी रूप रेखा : अनिल मिश्र
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 8:07 PM IST
Ayodhya News
Ayodhya News

सत्य प्रकाश.

अयोध्या. श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में रामजन्मभूमि परिसर में बंद पड़े मंदिरों को गिराया जाएगा। वहीं इन मंदिर में विराजमान भगवान भी अन्य मंदिरों में शिफ्ट किए जाएंगे। जिसके लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय व भवन निर्माण समिति के चेयरमैन निपेंद्र मिश्र स्थलीय निरीक्षण के लिए अयोध्या पहुंचें रहे हैं।

राम जन्मभूमि परिसर में विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा अधिग्रहित परिसर में शेषावतार, साक्षी गोपाल, सीता रसोई, श्रीराम जन्मस्थान, आनंद भवन, राम खजाना, बहराइच मंदिर, सुमित्रा भवन, कैकई भवन ,विश्वामित्र आश्रम, मानस भवन सहित अन्य कई मंदिरों को शामिल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि इनमें से कई मंदिर आज जर्जर हालात में हैं, जिनमें विराजमान विग्रह को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने के साथ ही उन मंदिरों को गिराए जाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इन मंदिरों की सूची बना रही है।

होगा स्थलीय निरीक्षण-
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र के मुताबिक परिसर में कई मंदिर हैं जो आज जर्जर हालत में हैं। इसके साथ ही कई मंदिर ऐसे भी हैं जो प्राचीन हैं व जिनका जीर्णोद्धार किया जाना है। इन सभी मंदिरों पर ट्रस्ट विचार करेगी, लेकिन सबसे पहले इनमें विराजमान विग्रहों की पूजन अर्चन की व्यवस्था सुचारू रूप से होगी। जिन मंदिरों में जर्जर होने के कारण पूजन अर्चना नहीं की जा सकती उनके विग्रह को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय व भवन निर्माण समिति के चेयरमैन निपेंद्र मिश्र इसके लिए इन मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

Updated on:
28 Feb 2020, 8:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए