उन्होंने बताया कि उनके साथ इस बार उनका मंत्रिमंडल, सभी सांसद व विधायक होंगे। इसके साथ ही हमने अन्य कार्यकर्ताओं को निमंत्रण नहीं दिया है, लेकिन जो आना चाहे वह जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमें अयोध्या की क्षमता मालूम है और यहां के प्रशासन के ऊपर कोई ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते। छोटा प्रशासन है, लेकिन यहां विश्व के लोगों का आना जाना रहता है, इसलिए हम कम से कम लोग आएंगे, जिसके बाद फिर लौट जाएंगे।