अयोध्या

स्वतंत्रता दिवस : देश की आज़ादी के मौके पर अयोध्या में निकाली गयी गद्दारों की शवयात्रा

आजादी की लड़ाई में जिन जिन क्रांतिकारियों को फांसी हुई उनके जिम्मेदार गद्दारों को शहीद अशफाक उल्ला शोध संस्थान ने अपने निशाने पर रखा
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2019, 2:25 PM IST
Shaheed Ashfaq Ulla Khan Shodh Sansthan celebrated Independence day
स्वतंत्रता दिवस : देश की आज़ादी के मौके पर अयोध्या में निकाली गयी गद्दारों की शवयात्रा


अयोध्या : स्वतंत्रता दिवस ( Independence day ) के मौके पर अयोध्या ( Ayodhya ) शहर में आज देश के गद्दारों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई . जिनके मुकदमे में गवाही देने से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फांसी हुई या जिन लोगों ने क्रान्तिकारियों के पक्ष में मुकदमा लड़ने से इंकार कर दिया .उन गद्दारों के विरोध में आज शहर में उनकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई. यह प्रतीकात्मक शव यात्रा अशफाक उल्ला शोध संस्थान ( Shaheed Ashfaq ulla Khan ) के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडे के नेतृत्व में गुलाब बाड़ी से चौक तक निकाली गई. इस दौरान उत्साही नौजवानों ने जमकर नारे बाज़ी की और अमर शहीदों को नमन किया .

आजादी की लड़ाई में जिन जिन क्रांतिकारियों को फांसी हुई उनके जिम्मेदार गद्दारों को शहीद अशफाक उल्ला शोध संस्थान ने अपने निशाने पर रखा

हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की कड़ी में इस वर्ष भी आजादी की लड़ाई में जिन जिन क्रांतिकारियों को फांसी हुई उनके जिम्मेदार गद्दारों को शहीद अशफाक उल्ला शोध संस्थान ने अपने निशाने पर रखा और उन गद्दारों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली ,जिन्होंने क्रांतिकारियों के ख़िलाफ़ अंग्रेजों से मुखबिरी की थी . शहीद भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव अशफाक उल्ला खान ,राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह ,राजेंद्र लाहिड़ी इन क्रांतिकारियों को देश के गद्दारों की गवाही से फांसी हुई थी . उन गद्दारों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद क्रांतिकारियों को याद किया गया .

Published on: