अयोध्या

शिवसैनिकों से भरी पहली ट्रेन पहुंची अयोध्या, पहुंचते ही कर दिया यह धमाकेदार ऐलान

शिव सैनिकों से भरी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की देर रात अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच गई...

less than 1 minute read
Nov 24, 2018
Shivsena statement for Ram Mandir in Ayodhya
शिवसैनिकों से भरी पहली ट्रेन पहुंची अयोध्या, पहुंचते ही कर दिया धमाकेदार ऐलान

अयोध्या. आज यानी शनिवार को अयोध्या के लक्ष्मण किला मंदिर मैदान परिसर में आयोजित शिवसेना के आशीर्वाद सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई से चली शिव सैनिकों से भरी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की देर रात अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे ने शिव सैनिकों का स्वागत किया।

रामलला को अब और नहीं करनी पड़ेगी प्रतीक्षा

जय श्रीराम का उद्घोष और राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाते हुए शिव सैनिकों ने कहा कि अब अयोध्या में रामलला को और प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। अब हम मंदिर बनाकर रहेंगे। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार समेत शामिल होंगे और शनिवार की दोपहर वह चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत गोपालदास करेंगे। इसके अलावा कई अन्य शीर्ष संतों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Published on:
24 Nov 2018 10:43 am