अयोध्या

पर्यटकाें को मिलेगी सही जानकारी, अयोध्या का इतिहास बताएंगे प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड

- अब अयोध्या की ऐतिहासिकता से रूबरू कराएंगे प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड- नगर निगम (Nagar Nigam) और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Lohia University) के बीच हुुआ अनुबंध
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2020, 6:52 PM IST
Ayodhya Tourist Guide
Ayodhya Tourist Guide

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir) कार्य गति पकड़ रहा है। देखते ही देखते यहां आने वालों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। इसी का संज्ञान लेते हुए अब यहां प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड तैनात करने की तैयारी की जा रही है। इनकी मदद से अयोध्या के इतिहास का वर्णन किया जा सकेगा जिससे पर्यटकों को सही जानकारी प्राप्त हो पाएगी। नगर निगम (Nagar Nigam) व डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Lohia University) के बीच इसको लेकर अनुबंध हो चुका है। करीब 100 टूरिस्ट गाइड को प्रशिक्षित कर उन्हें तैनात किया जाएगा। इनका प्रशिक्षण जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगा।

246 अभ्यार्थी कर चुके हैं आवेदन-
नगर निगम द्वारा बनाई गई इस योजना को अवध विश्वविद्यालय अमली-जामा पहनाने में जुट गया है। टूरिस्ट गाइड को प्रशिक्षित करने के लिए अवध यूनिवर्सिटी की ओर से ऑनलाइन आवेदन भी मांगा गया था, जिसके बाद 246 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता विभाग के अध्यक्ष और संकायाध्यक्ष प्रफेसर अशोक शुक्ला ने इस बारे में बताया कि ऑनलाइन साक्षात्कार में 106 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण भी शुरू किया जा चुका है। जनवरी में प्रशिक्षण के तहत 50-50 अभ्यर्थियों का बैच बना कर 100 गाइडों को प्रशिक्षित कर तैयार किया जाएगा।

दिया जाएगा प्रणाम पत्र-
प्रफेसर शुक्ला ने बताया कि अभ्यर्थियों को स्थानीय विशेषज्ञ के साथ-साथ प्रदेश व देश के तमाम एक्सपर्ट्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत नगर निगम व अवध विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से इन लोगों को प्रमाण पत्र देगा। वहीं नगर निगम अभ्यार्थियों को परिचय पत्र भी उपलब्ध कराएगा। डा. अशोक शुक्ला ने बताया नगर निगम अयोध्या के साथ अनुबंंध के टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण के बाद अयोध्या में तैनात किए जाएंगे, जिसके लिए नगर आयुक्तत नीरज शुक्ला से भी वार्ता की गई है।

बनेगा मोबाईल ऐप-

र्यटकों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप भी बनवाया जाएगा। जिसमें अयोध्या के दर्शनीय स्थल के साथ-साथ प्रमुख स्थानों और उपयोगी तथ्यों की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। ऐप होने से अयोध्या आने वाले पर्यटकों को सही जानकारी उपलब्ध हो पाएगी व उन्हें किसी भी समस्या का समाधान नहीं करना होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका