अयोध्या

विहिप का आया सबसे बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- अयोध्या में मस्जिद के लिए स्थान नहीं

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा का कार्यक्रम जारी है और इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष VHP चम्पत राय का पहला बयान आ गया है।

2 min read
Nov 25, 2018
Ayodhya News

अयोध्या. अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने बड़ा बयान दिया है। चम्पत राय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण का वचन दिया था, केंद्र सरकार अपने वचन पर कायम रहे। उन्होंने काफी स्पष्ट कहा कि राम मंदिर में देरी होना सही संकेत नहीं है और हमें पूरी की पूरी जमीन चाहिए।

ये भी पढ़ें

अयोध्या में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब! मुस्लिमों ने किया स्वागत, लगाये जय श्रीराम के नारे, देखें वीडियो

अयोध्या में मस्जिद के लिए कोई स्थान नहीं है- चम्पत राय

धर्म सभा के मंच पर कई साधू-संत मौजूद हैं। और इस दौरान विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम की जन्म भूमि है। केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण का वचन दिया था। उस पर केंद्र सरकार अपने वचन पर कायम रहे। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरी की पूरी जमीन चाहिए। पूरी जमीन मिलेगी तभी विकास संभव होगा। जमीन का बटवारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अब हमारे सब्र की परीक्षा मत लो। राम मंदिर में देरी सही संकेत नहीं। वहीं उन्होंने सुन्नी वक्फ बोर्ड से केस वापस लेने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट टाल-मटोल कर कर रहा है। अयोध्या में मस्जिद के लिए कोई स्थान नहीं है। जब अर्जुन नहीं समझ रहे थे तो कृष्ण ने ही मुंह खोला था।

राम भक्तों का लगातार बढ़ रहा हुजूम-

आपको बता दें कि विहिप द्वारा आयोजित धर्म सभा में राम भक्तों का हुजूम लगातार उमड़ रहा है। लगभग एक लाख राम भक्त धर्म सभा में पहुंच चुके हैं। खबर लिखे जाने तक राम भक्तों का आना जारी था। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर राम भक्तों का ताता लगा है। प्रदेश के 48 जिलों के राम भक्त धर्म सभा में मौजूद है।

ये भी पढ़ें

अयोध्या में राम मंदिर पर वीएचपी की धर्मसभा से मुस्लिम विचलित, पहली बार आया भारतीय मुस्लिम परिषद की ओर से ये बड़ा बयान
Updated on:
25 Nov 2018 03:14 pm
Published on:
25 Nov 2018 01:12 pm
Also Read
View All