अयोध्या

SC के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन फाइल करने पर भड़के विनय कटियार, अयोध्या में दिया बड़ा बयान

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम संगठनों द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2019, 6:48 PM IST
Vinay Katiyar
SC के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन फाइल करने पर भड़के विनय कटियार, अयोध्या में दिया बड़ा बयान,SC के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन फाइल करने पर भड़के विनय कटियार, अयोध्या में दिया बड़ा बयान,SC के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन फाइल करने पर भड़के विनय कटियार, अयोध्या में दिया बड़ा बयान

अयोध्या. अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम संगठनों द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब कोई बाबर की संतान नही हैं, लेकिन जो फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन फाइल करने जा रहे हैं, मैं उसे बाबर की संतान मानता हूं। उन्होंने कहा कि अगर वह लोग रिव्यू करेंगे तो हमें भी एक बार विचार करना होगा। गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई मुस्लिम संगठन अयोध्या फैसले पर रिव्यू पिटीशन फाइल करने जा रहे हैं।

विनय कटियार ने कहा कि हमारी कोशिश है कि पूरे देश में किसी भी प्रकार से अशांति न होने पाये और भाईचारा कायम रहे। लेकिन अगर वह लोग शांति नहीं चाहते हैं और बार-बार दबाने की कोशिश करेंगे तो अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पूर्व सांसद ने कहा कि अगर रिव्यू हुआ तो हम लोगों को और आगे जाना होगा। अयोध्या तो बीच में है। आगे मथुरा काशी भी जिसकी चर्चा अभी नहीं करना चाहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका