अयोध्या

अयोध्या में लगी दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन, 5 साल तक चलेगी रामायण, इस दिन से होगी शुरुआत

Ram Mandir News: रामनगरी अयोध्या में मंदिर के उद्घाटन की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारियां सामने आ रही हैं। आइए, जानते हैं क्या है राम मंदिर से जुड़ी नई जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2023, 6:04 PM IST
screen_installed_in_ram_ki_paidi.jpg
अयोध्या में लगी दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन, 5 साल तक चलेगी रामायण, इस दिन से होगी शुरुआत

Ram Mandir News: रामनगरी अयोध्या में मंदिर के उद्घाटन की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारियां सामने आ रही हैं। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि अयोध्या के राम की पैड़ी में रामायण दिखाने का विशेष प्रबंध किया गया है।

दरअसल, राम नगरी अयोध्या में दुनिया कि सबसे बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जो 200 फिट ऊंची है। जानकारी के अनुसार ये स्क्रीन दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन बताई जा रही है। इस स्क्रीन पर राम नगरी घूमने आने वाले श्रद्धालुयों के लिए लाइट एंड साउंड शो चलाया जाएगा। इस डिस्प्ले के माध्यम से भगवान राम के जीवन के अलग-अलग प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इन प्रसंगों को लगातार पांच साल तक चलाने की मंजूरी प्रशासन ने दे दी है।

एक साथ 2 हजार से अधिक लोग देख सकेंगे रामायण
जानकारी के अनुसार, ये स्क्रीन राम की पैड़ी पर लगाई गई है। बताया जा रहा है कि रोजाना शाम को राम की पैड़ी पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस स्क्रीन पर रामायण देख सकेंगे। इस स्क्रीन का ट्रायल 5 नवंबर से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। दीपोत्सव से पहले ये लाइट एंड साउंड शो शुरू कर दिया जाएगा। इस अद्भुत नजारे को राम की पैड़ी से करीब 2 हजार से ज्यादा लोग एक साथ देख सकेंगे।

बता दें कि अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके बाद रामलला का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। तैयारियों पर बात करते हुए यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार 11 नवंबर को दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा। पिछली बार 17 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया था, इसबार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 21 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है। साथ ही उन्होंने बताया कि दीपावली से शुरू होकर 22 जनवरी तक विभिन्न रामलीलाओं का मंचन भी अयोध्या में होगा। इसके साथ सरयू नदी पर लेजर शो आदि की भी व्यवस्था होगी।

Published on:
Also Read
View All
करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार