आजमगढ़

आप का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, कहा दावा था फ्री बिजली का अब काट रहे जेब

बिजली बिल की प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफ का आरोप लगाया।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2023, 9:09 PM IST
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता

मुफ्त बिजली का वादा पूरा न करने और बिजली दरों के बढ़ोत्तरी के विचार के खिलाफ आप ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से वादा पूरा करने की मांग की। राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी का खुलेआम शोषण कर रही है।


गृहमंत्री क्यों भूल गए वादा
आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने हर जनसभा में कहा था कि किसानों को बिजली मुफ्त मिलेगी। एक साल में बिजली क्यों मुफ्त नहीं की गई। सरकार ने जिसने वोट लिया उन्हीं के साथ धोखा कर रही है।


मुफ्त बिजली के चक्कर में बन गई सरकार
राजेश ने दावा किया कि किसानों ने इस उम्मीद के साथ बीजेपी को वोट किया कि उन्हें फ्री बिजली मिलेगी। मुफ्त बिजली के चक्कर में सरकार बन गई। अब वही सरकार नए कनेक्शन पर शुल्क में 25 प्रतिशत वृद्धि करने की कोशिश कर रही है। यही नहीं बिजली की दर भी 23 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


आम आदमी पार्टी कैसे दे रही फ्री बिजली
उन्होंने कहा कि बिजली पानी और कोयले से बनती है। इसकी भारत में कोई कमी नहीं है। फिर बिजली महंगी क्यों। आखिरी आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में कैसे फ्री बिजली दे रही है। हमारी सरकार को किसान और आम आदमी की फिक्र है।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

सरकार की नाकामी को दर्शाता है बढ़ा बिल
राजेश यादव ने कहा कि 23 प्रतिशत बिजली बिल में इजाफा करने के निर्णय सरकार की नाकामी को दर्शाता है। यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरकार जनता के शोषण के रास्ते पर चल रही है।

यह भी पढ़ेंः


फैसला नहीं बदला तो होगा संघर्ष
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सरकार बिजली को लेकर अपना फैसला नहीं बदलती है तो आप सड़क पर संघर्ष करेगी। आम आदमी पार्टी जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी। हम बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ेंः


जनता को ठगना सरकार की नीयत
जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नीयत में खोंट है। सरकार का लक्ष्य जनता को ठगना है न की राहत पहुंचाना। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। जनता पर अतरिक्त बोझ डालना चाहती है। जनता पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। अगर बिजली की कीमत बढ़ी तो उसका क्या होगा।

Updated on:
31 Jan 2023, 9:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट