29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के साथ घर में चलाती थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़

पुलिस ने मकान से चार पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें एक मकान मालकिन है। वहीं इस रैकेट को चलाती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 31 Jan 2023, 2:21 PM IST

पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़कियां

पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़कियां

गोरखपुर जिले की पुलिस ने गांव में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से चार पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। इसमें एक मकान मालकिन है। वह अपने पति के साथ मिलकर इस सेक्स रैकेट का संचालन करती थी।

बनगाई गांव में चलता था सेक्स रैकेट
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई गांव में प्रकाश पाइप गोदाम के पीछे एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। किसी ने डायल-112 नंबर पर फोन कर जानकारी दी कि इस समय बिल्डिंग में कई महिलाएं और पुरुष मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।

चार पुरुष और तीन महिलाएं गिरफ्तार
सीओ चौरीचौरा मानुष पारिख, प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय भटहट ने मकान पर छापेमारी की। वहां से चार पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक यह सेक्स रैकेट लंबे समय तक रहा था।

लक्ष्मण यादव पत्नी के साथ मिलकर चलाता था रैकेट
मौके पर अधिकारियों से पहले पहुंचे डायल-112 के आरक्षी ने बताया कि मकान लक्ष्मन यादव उर्फ अजय यादव का है। वह अपनी पत्नी के सहयोग से सेक्स रैकेट चलाता था। उनके पहुंचते ही दो लड़के घर के भीतर भागे। उन्हें पकड़ लिया गया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम अल्ताफ अहमद निवासी असुरन चुंगी वी मार्ट थाना शाहपुर बताया। उसे साथ लेकर अंदर जाने पर तीन अलग-अलग कमरों में तीन पुरुष और तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगों में उदयराज यादव निवासी नकहा नंबर एक यादव टोला थाना चिलुआताल, महिला तमन्ना निवासी ओमपुरवा लाल बंगला थाना चकेरी जिला कानपुर, अमित गुप्ता राजेन्द्रनगर थाना गोरखनाथ, अनिल यादव मोगलहा थाना गुलरिहा, पूजा यादव बनगाई थाना गुलरिहा, रिन्की यादव निवासी कटाई थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर की रहने वाली हैं।

पूजा बाहर की लकड़ियों को बुलाकर कराती थी धंधा
आरोपी युवकों ने पूछताछ में बताया कि पूजा बाहर से लड़की और महिलाओं को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाती है। हम लोगों को उनकी फोटो भेजती है। हम लोग लड़की पसंद करके आर्डर करते हैं। पसंद आने पर पूजा के पति लक्ष्मण और उनका ड्राइवर अल्ताफ अहमद हम लोगों तक अपनी आर्टिका गाड़ी से पहुंचाते हैं या फिर हम लोग उनके घर पर ही सेक्स करने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ेंः

भांजे की पुलिस से गुहार, मुझे बचाओ; 60 साल की मामी जबरन करना चाहती है शादी

900 से एक हजार लगता है रेट
पूजा ने ही हम लोगों को बुलाया था। पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि पूजा और उसके पति हम लोगों को दिखा कर रेट तय करते हैं। हमको एक बार के लिए 900 से 1000 मिलते हैं। अक्सर यहां पर हम और अन्य महिलाएं भी आती हैं। एक दिन में कम से कम तीन से चार लोगों के साथ जाना पड़ता है। वह तीन-चार दिन बाद लेकर हमलोग घर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः

बीजेपी MLA केतकी सिंह की अखिलेश यादव को नसीहत, RSS की पाठशाला में करें दो क्लास आ जाएगी सद्बुद्धि

नगदी और शराब हुई बरामद
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों और महिलाओं के पास से 17740 रुपए नगद, शराब की दो खाली बोतल, तीन किंगफिशर की खाली केन, चार पैकेट कंडोम और मोबाइल बरामद हुआ।

यह भी पढ़ेंः

बीजेपी सांसद का तंज, बोले- हिन्दू धर्म से एलर्जी तो इस्लाम स्वीकार कर लें स्वामी प्रसाद मौर्य

सीओ बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
सीओ चौरी चौरा मानुष पारीख ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग