29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भांजे की पुलिस से गुहार, मुझे बचाओ; 60 साल की मामी जबरन करना चाहती है शादी

शाहजहांपुर में 60 साल की महिला अपने भांजे से शादी की जिद पर अड़ी है। इसे लेकर विवाद हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 30 Jan 2023, 7:13 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

सदर बाजार से क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की हाल में मौत हो गई। इसके बाद वह अपने 40 साल के भांजे को दिल दे बैठी। महिला भांजे से शादी की जिद पर अड़ी है। जबकि, उसकी दो बहुएं और जवान बेटे हैं। युवक ने महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद मांगी है।


मामी ने तोड़वा दी भांजे की शादी
युवक का आरोप है कि उसकी शादी तय हो गई थी। 28 दिसंबर को उसकी बारात जानी थी। मामी को पता चला तो उसने पांच दिन पहले ही उसकी होने वाली ससुराल फर्जी निकाहनामा भेज दिया। इसके बाद उसकी शादी टूट गई।


2022 में महिला के पति हो चुकी है मौत
युवक ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके मामा की 2 मार्च 2022 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामी के बच्चे भी जवान हैं। उसके पास कपड़े की दुकान है। मामी की नजर उसकी संपत्ति पर है, इसलिए वह शादी का दबाव बना रही है। इनकार करने पर परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ेंः

बीजेपी सांसद का तंज, बोले- हिन्दू धर्म से एलर्जी तो इस्लाम स्वीकार कर लें स्वामी प्रसाद मौर्य



16 दिसंबर को कराया हमला
युवक का आरोप है कि 16 दिसंबर को शाम 7 बजे मामा अपने दो बेटे और बहुओं के साथ उसके घर में घुस गई। सभी ने मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ की। शादी नहीं करने पर जान से मरवाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ेंः

बीजेपी MLA केतकी सिंह की अखिलेश यादव को नसीहत, RSS की पाठशाला में करें दो क्लास आ जाएगी सद्बुद्धि



मामले की जांच में जुटी है पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग