
बीजेपी विधायक केतकी सिंह
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। केतकी सिंह बासडीह में विधायक हैं। उन्होंने कहा, “जब स्कूल का प्रधानाचार्य अखिलेश यादव ही गड़बड़ हैं तो उनकी टीम कैसी होगी, इसलिए अखिलेश को अपनी टीम के साथ RSS की दो चार क्लास करनी चाहिए।”
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं केतकी सिंह
बीजेपी विधायक केतकी सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलिया पहुंची थीं। उन्होंने शोरूम का उद्घाटन किया। जहां महिलाओं ने विधायक की आरती उतारी। विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से पूरी तरह खफा नजर आई।
“सपा की सोच ही राष्ट्र और धर्म विरोधी”
केतकी ने कहा, “सपा के लोगों की सोच ही ऐसी है। वे सोचते रहते हैं कि कब और किस तरह राष्ट्र विरोधी बयान दें। राष्ट्र और धर्म के प्रति सपा की सोच कभी अच्छी नहीं रही है।”
“सच समझ रही है जनता”
केतकी सिंह ने कहा, “स्वामी प्रसाद और उनकी पार्टी के लोग जो धर्म विरोधी बयान दे रहे हैं। वह एक तरह से अच्छा ही है। कम से कम जनता को इनकी सोच का पता तो चल जा रहा है। जनता को अब साफ दिख रहा है कि कौन उनका अपना है और कौन विरोधी।”
यह भी पढ़ेंः
“जैसा प्रिंसिपल वैसे ही तो होंगे विद्यार्थी”
विधायक ने कहा, “समाजवादी पार्टी की पाठशाला सहित पार्टी के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव में ही गड़बड़ी है। जैसा प्रिंसिपल होगा वैसे ही तो छात्र होंगे।”
पलटन के साथ आरएसएस की दो-चार क्लास करें अखिलेश
विधायक ने कहा, “अखिलेश यादव अपनी पलटन के साथ आरएसएस की दो चार क्लास करें। संघ प्रमुख सिखाएंगे देश, धर्म, और सामाज है। उसके प्रति जिम्मेदारी क्या है?”
यह भी पढ़ेंः
राष्ट्र और धर्म विरोधी बयान पर हो कार्रवाई
केतकी सिंह ने सवाल किया कि क्या रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद का बयान देश को तोड़ने वाला नहीं है। राष्ट्र और धर्म के खिलाफ जो भी बयानबाजी करता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
Published on:
30 Jan 2023, 6:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.