आजमगढ़

2019 के पहले यूपी में अब इस वजह से बढ़ने जा रही है योगी सरकार की टेंशन

2017 के बाद से लगातार बनी हुई है टेंशन।

2 min read
योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़. आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन द्वारा दिये जा रहे धरने के तीसरे दिन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्त्रियों ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ने का अह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्त्रियों की आवाज को अपने हठवादिता के जरिये दबाना चाहती है। हमारी जायज मांगों को लेकर सरकार कई बार आश्वासन दिया लेकिन जब वादो को पूरा करने का समय आता है तो ठगने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर कार्यो में हमारा सहयोग लेती है लेकिन हमें राज्य कर्मी का दर्जा नहीं देती न ही सम्मान जनक मानदेय जारी करती है। साथ ही जब से पीएफएमएस लागू हुआ है तब से कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को मानदेय नही मिला है।

पोषाहार की जो गुणवत्ता होनी चाहिए वह नही रहती जिसके कारण बच्चे और महिलाएं उसकों पसंद नही करती है। पोषाहार की व्यवस्था को समाप्त करके बिहार सरकार की भांति आंगनबाड़ी और मातृ समिति खाते मे पोषाहार का पैसा भेजा जाय जिससे कि महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्यवर्धक फलों आदि का वितरण किया जा सके।

workers Protest" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/04/azm_04_angawadi_protest_3511062-m.jpg">

उन्होनें कहाकि पिछली सरकार में बढ़े हुए मानदेय के एरियर का भुगतान किया जाय। स्कूल की भांति आंगनबाड़ी केन्द्रां पर भी अवकाश स्वीकृत किया जाय, अगर ऐसा न हो सके तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को वर्ष में एक माह का अतिरिक्त मानदेय दिया जाय। संगीता गौंड़ ने कहा कि योगी सरकार जिस तरह से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। उसी तरह आगामी चुनाव में हम उसे सबक सिखायेंगे। अगर हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो आगामी एक नवम्बर से पुनः लखनऊ में हम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को बांध्य होंगे।

अंत में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सीमा यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष, संगीता गौंड़, सरोज पाल, रीना यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वन्दना पाठक को कोषाध्यक्ष, कंचन यादव को महामंत्री, कुसुम राय को संगठन मंत्री, शैलजा पाल को संयुक्त मंत्री, शकुंतला को उपमंत्री, मंजू मौर्या को प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही जिला संरक्षक के रूप में हेमंत कुमार यादव मनोनीत किये गये। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष शिवकुमारी को बनाया गया। इस मौके पर कुसुम, रेखा, बिन्दुमति, सर्वेश, लक्ष्मी, सुमन, सीमा यादव, शंकुतला, किरण, शशि, शशिकला यादव, सुभावति गौंड, मंजुला, माधुरी, अर्चना, रीना, शीला, सुषमा, सरोज उपाध्याय, मंजू मौर्या, सुशीला मौर्या, माधुरी, शैलजा पाल आदि उपस्थित थे।

By Ran Vijay Singh

ये भी पढ़ें

समर्थन मूल्य पर खरीद से सरकार का इनकार
Published on:
04 Oct 2018 09:14 am
Also Read
View All