आजमगढ़

झाड़ी में फेके गए नवजात का सहारा बने जंगली जानवर, करते रहे रातभर रखवाली

अल सुबह सियारों के बीच नवजात की चीख सुन दंग रह गए ग्रामीण
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 7:50 AM IST
demo
demo

आजमगढ. कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह जंगली जानवरों के बीच नवजात की चीख सुन दैनिक क्रिया के लिए निकले ग्रामीण दंग रह गये। ग्रामीणों के पहुंचने पर मानवीय संवेदना दिखाने वाले जंगली जानवर तो विलुप्त हो गये लेकिन मांस भंक्षी जानवरों के चंगुल से बचे नवजात को देख हर कोई इंसानियत और हैवानियत के बीच अंतर समझने को विवश दिखा।

बात हो रही है कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव की। इस गांव के भृगुनाथ मौर्य ने अपने खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। शुक्रवार की रात किसी समय अनचाहे नवजात शिशु को जन्म देने के बाद जन्म देने वाली युवती उसे भाग्य भरोसे छोड़कर गन्ने के खेत में फेंक चल गयी।

शनिवार की सुबह दैनिक क्रिया के लिए निकले ग्रामीण जब खेत के पास से गुजरते समय नवजात के रोने की आवाज सुने तो अवाक रह गये। मौके पर तमाम ग्रामीण जुटे और जब खेत में घुसे तो वहां का हैरतअंगेज दृश्य देख ईश्वरीय कृपा को मानने के लिए विवश हो गये। नवजात के समीप दो सियारों को देख लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली कि मांस भक्षी जानवरों के बीच यह नवजात जीवित कैसे। खैर जो भी हो इसे ईश्वरीय कृपा कही जायेगी कि मांस भक्षण करने वाले दो जंगली जानवरों के बीच जीवित मिले नवजात को आखिर जिन्दगी कैसे मिली। घटना की जानकारी पाकर गांव के लोग मौके पर जुटे और लावारिश मिले नवजात को ईलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद मुखलिसपुर गांव की रहने वाली कई बच्चों की मां रही बासमती पत्नी रामहित ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए नवजात को अपनाने का निर्णय लिया और वहां मौजूद लोगों की सहमति के बाद लावारिस नवजात को सीने से लगाकर अपने घर लौट गयी। क्षेत्र में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट