आजमगढ़

आशा हत्याकांड : नाराज कार्यकत्रियों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचीं आशा कार्यकर्त्री।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 8:26 AM IST
Protest
प्रोटेस्ट

आजमगढ़. देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बारीडीह गांव के दलित आशा कार्यकत्री कलावती देवी की हत्या का ममाला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही कार्य बहिष्कार कर रही आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी न होने और पीड़ित परिवार को मुआवजा न मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसके बाद वे जुलूस निकाल कर डीएम कार्यालय पहुंची और वहां भी विरोध प्रदर्शन किया।


बता दें कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह ग्राम निवासी कलावती देवी पत्नी प्रमोद राम स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू था। प्रमोद खाड़ी देश रहता है। कलावती शनिवार को दिन में कटौली मोड़ के पास बटाई पर लिए गए खेत में डाली गई धान की नर्सरी उखाड़ने गई और वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान उसकी लाश धान की नर्सरी में बरामद हुई।

आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। रविवार को जब घटना की जानकारी आशा कार्यकत्रियों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठी। वे लगातार पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार कर रही है। बुधवार को आशा कार्यकत्रियां पूर्वाह्न दस बजे सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुई और गेट पर ही धरने पर बैठ गयी। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अध्यक्ष विभा राय ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन कार्यकत्रियों के सुरक्षा की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन से अधिक का समय हो गया लेकिन अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की जाय। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाय। जब तक हमारी मांग परी नहीं होती है हमारा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 18 अगस्त तक मांग पूरी नहीं हुई तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे। जरूरत पड़ी तो विधानसभा तक का घेराव किया जायेगा।
By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट